जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने भी इस अनाज मण्डी को शुरू कराने के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई। वहीं व्यापारियों ने भी इस अनाज मण्डी में व्यापार करने के प्रति कोई दिलचस्पी नहीं ली। जिसके चलते अनाज मण्डी में जिंसों का कारोबार शुरू नहीं हो पाया। अनाज मण्डी परिसर में लोगों ने कूड़ा कचरा डालना शुरू कर दिया जिसके चलते अनाज मण्डी परिसर मे गंदगी का आलम बना हुआ है।