20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय सेना के 12 पर्वतारोहियों के दल ने युण्डारखाल चोटी पर फहराया तिरंगा

भारतीय सेना के 12 पर्वतारोहियों के दल ने अपने 25 दिवसीय ट्रेकिंग अभियान में गड़वाल रीजन की सबसे ऊंची चोटी पर युण्डारखाल पास पर तिरंगा फहराया।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Gupta

•

Jul 09, 2024

पर्वतारोहियों का दल

भारतीय सेना के 12 पर्वतारोहियों के दल ने अपने 25 दिवसीय ट्रेकिंग अभियान में गड़वाल रीजन की सबसे ऊंची चोटी पर युण्डारखाल पास पर तिरंगा फहराया।

भारतीय सेना के 12 पर्वतारोहियों के दल ने अपने 25 दिवसीय ट्रेकिंग अभियान में गड़वाल रीजन की सबसे ऊंची चोटी पर युण्डारखाल पास पर तिरंगा फहराया। विश्व पर्यावरण दिवस की जागरूकता व बॉर्डर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान किया गया। 14 सिख रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल आशीष धनखड़ ने बताया कि लेफ्टिनेंट नवनीत अग्रहरि के नेतृत्व में पर्वतारोहियों के दल में चोटी के शिखर पर पहुंचने के लिए जोखिम भरी यात्रा की। यह पर्वत शिखर समुद्र तल से 17000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। अभियान के तहत दल ने पौधारोपण, पूर्व सैनिकों से मुलाकात व सीमांत गांवों का भी भ्रमण किया।

गांडीव डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल गौरव मिश्रा ने कोटा पहुंचने टीम को बधाई दी और इस चुनौतीपूर्ण उपलब्धि को पूरा करने के लिए दल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान भारतीय सेना के दृढ़ संकल्प, उच्च दक्षता एवं राष्ट्र के प्रति सौहार्द और कर्तव्य प्रतिबद्धता को दर्शाता है।