4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत और 5 को रहना होगा संभलकर…जानिए क्या आपके सितारें होंगे बुलंद

ज्योतिषाचार्य अमित शास्त्री ने बताया कि गुरुवार को 2 शुभ और एक अशुभ योग बनने से 7 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 1 Mar 2018, 2:47 PM IST

Weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल

होलिका दहन पर ग्रहों की बदली चाल से पांच राशि प्रभावित होंगी। जबकी, 7 राशियों के सितारें बुलंद होंगे। ज्योतिषाचार्य अमित शास्त्री ने बताया कि गुरुवार को 2 शुभ और एक अशुभ योग बनने से 7 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनमें मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि शामिल हैं। इन राशि के लोगों के सितारें बुलंद होंगे। इन्हें महीने के पहले दिन नौकरी और बिजनेस में फायदा हो सकता है।

बिजनेस में अच्छी शुरुआत होने की संभावना है। वहीं, अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। लक्ष्मी ओर सुकर्म नाम के शुभ योग के कारण ऐसा होगा। वहीं मघा नक्षत्र के कारण मुसल योग बन रहा है। जिसका अशुभ असर वृष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों पर पड़ेगा। इन 5 राशि वाले लोगों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

Holi Special: होली की बेहद खूबसूरत पेंटिंग्स से सजा है कोटा रियासत का हर एक महल

मेष:मेहनत का फल मिलेगा
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार निवेश, नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। अस्वस्थता रह सकती है। आज किसी भूखे को भोजन जरूर करवाएं।

वृषभ : दिन की शुरुआत खुशी के साथ होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी स्वागत समारोह में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति के विवाद यथावत रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। सतर्क रहें।

मिथुन: आपकी मानसिकता दिन पर दिन नकारात्मक होती जा रही है। समय पर संभल जाएं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। मित्रों के सहयोग से काम पूरे होंगे। राजनीति में आपका कद बड़ सकता है, परिश्रम होगा।

Holi Special : खुल गया राज, हाथी पर होकर सवार लश्कर के साथ होली खेलने यहां जाते थे कोटा दरबार

कर्क : कॅरियर के प्रति आप ईमानदारी से काम नहीं कर रहे हैं। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। भवन भूमि के कार्यों में कानूनी अड़चन आएगी। झंझट-झगड़े को बढ़ावा न दें।

सिंह: संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजन आपकी भावनाओं को नजरअंदाज करेंगे। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुख-सुविधा मिल सकती है।

कन्या : समय का दुरुपयोग कर रहे हैं। व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। धन लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेशादि शुभ रहेगा। चिंता तथा तनाव सताएंगे।

Holi Special : राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, बदल जाएगी आपकी तकदीर

तुला : अपनी भूलने की आदत के कारण आपको अपनों का क्रोध झेलना पड़ेगा। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक नवीन कार्य शुरू करने का मन बनेगा। यात्रा-निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे।

वृश्चिक: किसी भी कीमत पर अपना रुका काम करवाने की जिद रहेगी। व्यय वृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार से अपेक्षा पूरी न होने पर तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद न करें।

धनु : बात-बात पर क्रोध आना अच्छी बात नहीं है। समय पर संभलना आपके और परिवार के लिए बेहतर होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। संत-साधुओं का सान्निध्य मिलेगा। धन कोष में वृद्धि होगी।

#khulkekheloholi : हाथ धोकर पीछे पड़े हैं शनि और राहु , होली तक संभल कर रहे महिलाएं

मकर : दिनचर्या में परिवर्तन होने से राहत महसूस करेंगे। निजी समस्याओं को हर किसी को न बताएं। भवन निर्माण के रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। सार्वजनिक समारोह में सम्मान मिल सकता है।

कुम्भ : अपने आपको सही साबित करना होगा। अध्ययन और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। राजकीय सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन: आज वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद न करें। किसी को उधार पैसा न दें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा, श्रेष्ठ परिणामों के लिए धैर्य रखें।