ऐसे समझे चूक...
पहला पॉजिटिव 6 अप्रेल को आया था। शाम होते होते 9 और जने कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने मिलकर एक्शन प्लान तैयार किया। घर-घर स्क्रीनिंग शुरू करवाई, लेकिन चिकित्सा विभाग व मेडिकल कॉलेज प्रशासन के बीच तालमेल की कमी नजर आई। कोरोना से जंग में पहले मोर्चे पर बिना संसाधनों के चिकित्सा अधिकारी, पीएचएम, एएनएम, एलएचवी, नर्सिंग ट्यूटर, नर्सिंग स्टूडेंट, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को मैदान में उतार दिया।