26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2.50 लाख का बिल पास करने के लिए मांगी 25 हजार की रिश्वत, सरपंच पुत्र और ग्राम सचिव गिरफ्तार

सातलखेड़ी में करीब दस लाख की लागत से निर्माणाधीन अम्बेडकर भवन के बिल राशि का भुगतान करने की एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते सरपंच पुत्र व ग्राम सचिव को बुधवार गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Jan 2019, 9:59 PM IST

Bribery Case

2.50 लाख का बिल पास करने के लिए मांगी 25 हजार की रिश्वत, सरपंच पुत्र और ग्राम सचिव गिरफ्तार

रामगंजमंडी. सातलखेड़ी में करीब दस लाख की लागत से निर्माणाधीन अम्बेडकर भवन के बिल राशि का भुगतान करने की एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते सरपंच पुत्र व ग्राम सचिव को बुधवार गिरफ्तार किया। एसीबी पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी व एएसपी प्रेरणा सिंह शेखावत ने बताया कि झालावाड़ निवासी ईश्वरसिंह राठौड़ ने कोटा एसीबी में परिवाद दिया था कि वह सातलखेड़ी में अम्बेडकर भवन का निर्माण कर रहा है।

Read More: दर्दनाक मौत: बेकाबू बस ने दो दोस्तों को कुचला, 35 फीट घिसटते रहे युवक, हंगामे के बीच 5 घंटे हाइवे जाम

ठेके की एवज में सरपंच व सचिव उससे पूर्व में 50 हजार रुपए रिश्वत ले चुके। अब फिर ढाई लाख रुपए के बिल राशि भुगतान की एवज में सरपंच व सचिव उससे 58 हजार रुपए मांग रहे हैं। आठ हजार वह दे चुका है। रकम नहीं देने पर सरपंच शांतिबाई बैरवा व सचिव अशोक सैन उसे धमका रहे हैं।

OMG: कर्जा चुकाने के लिए बेच दी शुगर मिल की 400 बिघा जमीन

शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की तैयारी की। दो दिन से सचिव व सरपंच का बेटा ठेकेदार ईश्वरसिंह संपर्क में था। बुधवार को ठेकेदार ने रिश्चत में मांगी गई रकम में से 25 हजार रुपए देने के लिए सैकेट्री अशोक सैन को फोन किया। उस समय वह चेचट ग्राम पंचायत मुख्यालय पर था। उसने ईश्वरसिंह को रकम खैराबाद पंचायत समिति मुख्यालय पर खड़े सरपंच पुत्र राकेश को देने को कहा। वह खैराबाद पहुंचा और राकेश को 25 हजार रुपए दिए। इशारा पाते ही एसीबी टीम ने राकेश और उसके साथी महेश को गिरफ्तार कर रकम बरामद कर ली। कार्रवाई के तुरंत बाद चेचट ग्राम पंचायत भवन के समीप खड़ी एसीबी की अन्य टीम ने सचिव अशोक सैन को गिरफ्तार कर लिया।

BIG NEWS: भरत सिंह की चेतावनी, मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री को बताओ, लोकसभा जीतना है तो इन्हें कोटा से भगाओ

टीम अशोक को सातलखेड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लाई, कई दस्तावेज जब्त किए। यहां से टीम हनुवतखेड़ा रोड स्थित अशोक के आवास पर पहुंची और पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित एसीबी टीम के सदस्य इसके बाद मारूति नगर स्थित अशोक के आलीशान मकान पर पहुंचे। देर रात तक वहां कार्रवाई चल रही थी।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग