
कोटा . थेगड़ा रोड स्थित रॉयल सन सिटी स्पेशल कॉलोनी में पटवारी को 7000 की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पटवारी अंजली शर्मा बोरखेड़ा निवासी महावीर कुशवाहा से जमीन की पैमाइश के बदले 10000 की रिश्वत मांग रही थी। बाद में सौदा 7000 हजार रुपए में तय हुआ। पटवारी ने रविवार सुबह 7 बजे परिवादी को उसके आवास पर बुलाया और रिश्वत की राशि ली। परिवादी का इशारा पाकर एसीबी टीम ने उसे धर दबोचा और 7000 बरामद कर लिए।
पटवारी अंजली नॉर्दन बाईपास स्थित महावीर कुशवाहा की जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत मांग रही थी। महावीर कुशवाहा की नॉर्दन बाईपास स्थित 4 बीघा जमीन है। जिसके बदले वह लंबे समय से उसे परेशान कर रही थी। उसके बाद महावीर ने 23 तारीख को एसीबी में शिकायत दी और एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी स्पेशल यूनिट के निरीक्षक रमेश आर्य ने बताया कि परिवादी महावीर ने रिपोर्ट में बताया था कि उसकी किशनपुरा में 9 बीघा जमीन है, जिसमें से 5 बीघा जमीन नॉर्दन बाइपास में यूआईटी ने अधिग्रहित कर ली। शेष बची भूमि की पैमाइश करवाना चाहता था। इसके लिए किशनपुरा पटवार मंडल गया। वहां पटवारी अंजली से भूमि की पैमाइश करवाने को कहा। इस पर महिला पटवारी ने दस हजार रुपए की मांग की। बाद में सौदा सात हजार रुपए में तय हुआ। रविवार सुबह एसीबी ने पटवारी अंजली शर्मा को रिशवत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि दो दिन पहले शुक्रवार को एसीबी ने नगर निगम के सहायक अग्निशमन अधिकारी को निजी स्कूल संचालक से फायर एनओसी के नवीनीकरण की एवज में 7 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। खान ने परिवादी से कार में रिश्वत ली। जब एसीबी की टीम ने उसे पकडऩे का प्रयास किया और सिपाही कार के गेट पर लटक गया तो खान ने गाड़ी को आड़ा तिरछा घुमाकर सिपाही को नीचे गिरा दिया। मौके से करीब 13 किमी दूर एसीबी ने उसे घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
Published on:
6 May 2018, 10:26 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.