25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों का मालिक निकला रिश्वत लेने वाला PWD इंजीनियर, लाखों की FD, बेटे के नाम पर शोरूम, और परिजनों के 16 बैंक खाते आए सामने

Baran Bribe Case Update: परिजनों के नाम 16 बैंक खातों का भी पता चला है, जिनकी जांच और जमा राशि का आकलन किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 3 May 2025, 11:54 AM IST

ACB Action On PWD XEN Ajay Singh: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) राजस्थान ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए बारां जिले में कार्यरत पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता अजय सिंह को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एसीबी कोटा इंटेलिजेंस यूनिट की टीम ने यह ट्रैप कार्रवाई की। एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि ट्रैप के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपए की संदिग्ध राशि का लिफाफा भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी के कोटा स्थित आवास की तलाशी ली गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में 41 लाख रुपए की एफडी, दो लाख रुपए नकद, चंद्रमौली योजना कोटा में दो भूखंड, दो चारपहिया वाहन, एक दुपहिया वाहन, करीब 2.5 लाख रुपए की ज्वैलरी, पुत्री की मेडिकल शिक्षा के लिए 20 लाख रुपए की फीस की रसीदें और पुत्र के नाम रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में पार्टनरशिप दस्तावेज मिले।

अन्य संपत्ति की चल रही जांच

एएसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि आरोपी और परिजनों के नाम 16 बैंक खातों का भी पता चला है, जिनकी जांच और जमा राशि का आकलन किया जा रहा है। आरोपी की अन्य संपत्तियों और निवेश की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, एसीबी की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : Baran News: बेटे की शादी से पहले रिश्वत लेते पकड़ा गया नायब तहसीलदार, कार्ड बांटने के लिए टली ACB की कार्रवाई

बैंक लॉकर में मिले पांच लाख रुपए नकद

एएसपी ने बताया कि 30 अप्रेल को बैंक लॉकर की तलाशी में 5 लाख रुपए नकद, 5 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी निवेश की रसीदें, 5 लाख के सोने के आभूषण और 361 चांदी के सिक्के बरामद किए गए। जांच के दौरान आरोपी और उसके परिजनों के नाम एक अन्य बैंक में 7 लॉकर होने की जानकारी सामने आई। इनमें से 3 लॉकरों की तलाशी 2 मई को ली गई, जिनमें प्रत्येक से 15-15 लाख रुपये, कुल 45 लाख रुपये नकद मिले। बाकी 4 लॉकरों की तलाशी अभी शेष है।

यह भी पढ़ें : ACB Action: लाखों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया PWD XEN, इन बिलों को पास करने की एवज मांग रहा था घूस

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग