
Accident again on Nayapura Chambal bridge : नयापुरा चम्बल पुल पर फिर हादसा : डम्पर व ट्रक में भिड़न्त, ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ लटका
Accident again on Nayapura Chambal bridge : कोटा. नयापुरा स्थित चंबल पुल पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। रविवार देर रात भी ईंटों से भरा एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ झूल गया। गनीमत यह रही कि ट्रक पुल से गिरा नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार नयापुरा स्थित दो पुलों में से एक पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में एक ही पुल से वाहनों का आना-जाना है। रविवार देर रात साढ़े १२ बजे करीब कुन्हाड़ी की तरफ से ईटों से भरा ट्ऱक पुल से होता हुआ नयापुरा की ओर जा रहा था। कुन्हाड़ी से निकल कर ट्रक चालक आगे बढ़ा तो पुल पर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकराया। साइडों से टकराने के कारण ट्रक निकल गए। लेकिन ईंटों से भरा ट्रक आगे जाकर नयापुरा की तरफ से आ रहे रेती से भरे ट्रक से जा टकराया। यहां टक्कर जोरदार हुई और दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा चपटा हो गए। ऐसे में ईंट से भरे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ा और वह पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ लटक गया। ट्रक का चालक साइड का हिस्सा पुल पर लटक गया। सूचना मिलने पर तत्काल नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नयापुरा थाने के एएसआई करतार सिंह ने बताया कि दोनों हादसे में दोनों वाहनों के चालक स्टेयरिंग में फंस गए थे। तत्काल ट्रैक्टर मंगवाकर रस्सों की सहायता के स्टेयरिंग को खींचा गया और दोंनो वाहन चालकों को निकाला गया। ईंट से भरे ट्रक को बारां जिले के कोयला निवासी हंसराज चला रहा था, जबकि खाली डम्पर को झालावाड़ जिला के असनावर थाना क्षेत्र के अकवासा निवासी रामकिशन चला रहा था। रामकिशन चम्बल रिवर फं्रट के निर्माण कार्य में डम्फर चलाता है। देर रात ही दोनों चालकों को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
रात को चार घंटे लगा रहा जाम
हादसे के बाद १२.३० बजे से लेकर तड़के चार बजे तक पुल पर जाम लगा रहा। हादसे के बाद के्रन मंगवाकर डम्पर को पुल से हटवाया गया और उसे कुन्हाड़ी इलाके में रखवाया गया। जबकि पुल से आने-जाने वाले वाहनों को नीचे की पुलिया से होकर निकाला गया। ऐसे में चार घंटे से अधिक समय पुल व पुलिया पर जाम की स्थिति रही।
दोपहर तक लटका रहा ट्रक
ईंटों से भरा ट्रक पुल पर दोपहर तक लटका रहा। एएसआई ने बताया कि ईंटे निकाल कर ट्रक खाली करवाया जा रहा है। उसके बाद ही उसे पुल से हटाया जा सकेगा।
पुल और पुलिया पर एक के बाद एक हादसे
9 मार्च : को भी नयापुरा चम्बल नदी की बड़ी पुलिया की रेलिंग तोड़कर एक ट्रेलर करीब 100 फीट नीचे गिरा था। ट्रेलर के नीचे दबने से उसके चालक की मौत हो गई थी। हादसे में ट्रेलर पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रेलर में सीमेंट के कट्टे भरे थे। यह हादसा तड़के साढ़ेे बजे करीब हुआ था।
20 फरवरी : नयापुरा स्थित चंबल नदी की छोटी पुलिया से सुबह कार नदी में गिर गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग बाराती थे तथा यह बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी।
Updated on:
14 Mar 2022, 2:15 PM IST
Published on:
14 Mar 2022, 1:35 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.