4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Opium Smuggling: ट्रेनों में एक राज्य से दूसरे राज्य में हो रहा नशे का काला कारोबार

कोटा. ट्रेन में मध्यप्रदेश से तस्करी कर हरियाणा ले जाई जा रही एक किलो अफीम के साथ जीआरपी ने शनिवार को एक जने को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 7 Jan 2018, 1:08 PM IST

तस्कर

कोटा .

ट्रेन में मध्यप्रदेश से तस्करी कर हरियाणा ले जाई जा रही एक किलो अफीम के साथ जीआरपी ने शनिवार को एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि वे शनिवार को जाप्ते के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म एक पर खड़ी गोल्डन टेम्पल मेल के जनरल कोच की चैकिंग की। एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। तलाशी ली तो उसके पास एक किलो अफीम मिली।

Read More: रखवालों की नाक के नीचे बेखौफ बिक रहा मौत का सामान, फिर भी आंखे मूंद बैठा पुलिस प्रशासन

पूछताछ में उसने खुद को झालावाड के गंगधार थाना क्षेत्र स्थित बिलावली निवासी श्यामदास बैरागी(48) बताया। वह मध्य प्रदेश से हरियाणा जा रहा था। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है कि वह अफीम किससे लेकर आया और किसे देने जा रहा था। सीआई ने बताया कि आरोपित को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More: डॉक्टर-इंजीनियर बनने का ख्वाब लेकर कोटा आने वाले 1.25 लाख स्टूडेंट्स भगवान भरोसे, 85% Hostel उड़ा रहे गाइड लाइन की धज्जियां

दुर्गेश हत्याकांड न्यायिक हिरासत 20 तक बढ़ाई
कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में हुए दुर्गेश मालवीय हत्याकांड के आरोपित की न्यायिक हिरासत अवधि अदालत ने शनिवार को 20 जनवरी तक बढ़ा दी। डडवाड़ा निवासी प्रोपर्टी व्यवसायी दुर्गेश की 10 अगस्त की रात को रेलवे स्टेशन के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने फरार पूनम कॉलोनी निवासी आरोपित भुवनेश शर्मा को 8 दिसम्बर को गिरफ्तार किया था। रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे जेल भेज दिया था। न्यायिक हिरासत अवधि पूरी होने पर शनिवार को जेल से अदालत में वारंट पेश किया। उसकी हिरासत अवधि 20 जनवरी तक बढ़ा दी है।

Read More: मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में Wild Pig का हुआ शिकार, सरिये से वार कर की हड्डियां चूर-चूर, बाघ की सुरक्षा पर उठे सवाल