3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवर-भाभी के बीच थे अवैध संबंध, जब मिले कमरे में दोनो साथ, तो सरिये से उतारा छोटे भाई काे मौत के घाट

कोटा से कुछ किमी दूर स्थित भरताबावड़ी गांव में अवैध सम्बंध के चलते शुक्रवार रात को एक जने ने अपने छोटे भाई की सरिये से वार कर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 3 Feb 2018, 8:06 PM IST

Murder

कोटा से 20 किमी दूर स्थित बूंदी की तालेड़ा तहसील के भरताबावड़ी गांव में शुक्रवार रात अवैध संबंध का मामला सामने आया है। अवैध संबंधों को यह मामला देवर भाभी का निकला जिसमें पति ने सरिये से अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया और पत्नी को भी घायल कर दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गांव के खेतों से गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी पुरुषोत्तम मेहरिया ने बताया कि भरताबावड़ी गांव निवासी गिरिराज मीणा की पत्नी मनीषा के देवर कैलाश के साथ अवैध सम्बंध थे। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा होता रहता। शुक्रवार रात को गिरिराज खेत से घर लौटा तो कैलाश व मनीषा कमरे में मिले। इस पर गिरिराज नाराज हो गया और कैलाश को बाहर जाने को कहा लेकिन वह नहीं गया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। उस समय तो गिरिराज चुप हो गया।

Read More : राजस्थान के इन कॉलेजों ने निकाली पीएम मोदी के इस बड़े मिशन की हवा

सब सो गए लेकिन देर रात करीब दो बजे गिरिराज ने कमरे में ही सो रहे कैलाश पर सरिये से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पत्नी मनीषा जागी तो पति ने उसके सिर पर भी सरिये से वार किए। वह भी घायल हो गई। घटना के बाद गिरिराज कमरे की कुंडी लगाकर फरार हो गया।

अंदर सो रहे बच्चे जोर-जोर से रोने लगे तो बाहर मौजूद अन्य परिजन दरवाजा खोलकर अन्दर पहुंचे, दोनों घायलों को बूंदी अस्पताल पहुंचाया, जहां से कोटा रैफर कर दिया गया। कोटा अस्पताल में चिकित्सकों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया, मनीषा को भर्ती किया गया। सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। शनिवार सुबह घटनास्थल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह व उपाधीक्षक शिवलाल बैरवा ने जायजा लिया।

पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपित गिरिराज को गांव के खेतों से ही गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Read More : महादेव के इस मंदिर की सुरक्षा के लिए 24 घंटे बंदूक के साथ तैनात रहेंगे गार्ड

पीहर से लाते ही झगड़ा

थाना प्रभारी ने बताया कि आए दिन हो रहे झगड़े के चलते मनीषा 20 दिन पहले पीहर चली गई थी। शुक्रवार सुबह ही देवर कैलाश महाराष्ट्र के नागपुर से उसे वापस लेकर आया था। पीहर से लाने के बाद ही रात को फिर झगड़ा हो गया।

Read More : घर में घुसकर प्रेमी ने किशोरी को जिंदा जलाया, अस्पताल की दहलीज पर टूटा दम

नाता प्रथा से लाया था

पुलिस ने बताया कि पहले मनीषा का विवाह नमाना के हरिपुरा गांव में हुआ था। वहां पति की मौत के बाद आठ साल पहले गिरिराज के साथ नाता प्रथा से विवाह किया था। मनीषा के तीन बच्चे हैं। एक पहले पति की संतान है।