3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसकर प्रेमी ने किशोरी को जिंदा जलाया, अस्पताल की दहलीज पर टूटा दम

प्रेमी ने किशोरी को उसके ही घर में केरोसिन डालकर आग लगा दी। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 3 Feb 2018, 4:33 PM IST

Burnt the Girl alive

कोटा . खातौली. जिले के खातौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेमी ने किशोरी को उसके ही घर में केरोसिन डालकर आग लगा दी। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। खातौली एसएचओ उप निरीक्षक विष्णु सिंह ने बताया कि कीकरदा निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी।

Read More : फिर दहल उठा कोटा! एक ओर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत तो दूसरी ओर हॉस्टल में अचेत मिला छात्र

दोपहर में एक किशोर घर में आया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्साए किशोर ने उसपर केरोसिन डालकर आग लगा दी और भाग गया। चीख सुनकर पड़ोसी आए और आग बुझाई। परिजन 80 फीसदी झुलसी किशोरी को लेकर कोटा पहुंचे। एमबीएस अस्पताल में देर रात को उसकी मौत हो गई। एसएचओ का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही किशोरी के प्रेमी ने उसे जलाया था। मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

Read More : 6 साल पहले बाप-बेटाें ने पुलिसकर्मियों को पीट-पीट कर किया था घायल, अब मिली खौफनाक सजा


क्षेत्र में हड़कंप
किशोरी को जिंदा जलाने की घटना से खातौली कस्बे में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आरोपित नाबालिग किशोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। किशोरी करीब 80 फीसदी जल चूकी थी। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Read More : हत्या करते वक्त नहीं कांपा कलेजा, सजा सुनते ही दहाड़े मार कर रो उठी

घर में मचा कोहराम
घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित किशोर वहां से भाग गया। लोगों ने घर में घुसकर देखा तो किशोरी की गंभीर अवस्था में झुलसी हुई थी। लोगों ने तुरंत उसे कस्बे के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर कोटा रैफर कर दिया। कोटा अस्पताल पहुंचते ही किशोरी की मौत हो गई।