3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर दहल उठा कोटा! एक ओर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत तो दूसरी ओर हॉस्टल में अचेत मिला छात्र

कोटा. बालिता रोड स्थित एक हॉस्टल के कमरे में एक स्टूडेंट अचेत अवस्था में मिला। डकनिया स्टेशन पर बुधवार को एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 1 Feb 2018, 4:12 PM IST

Death

कोटा .

कोटा में एक ही दिन में 2 दहला देने वाले मामले सामने आए हैं जिसमें एक ओर एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई वहीं दूसरी और एक हॉस्टल के कमरे में एक छात्र अचेतावस्था में मिला।

डकनिया स्टेशन पर बुधवार को एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जीआरपी के हैड कांस्टेबल भवनी शंकर ने बताया कि महावीर नगर विस्तार योजना निवासी साहिल यादव (29) अपने मामा के घर नागपुर कोटा-चेन्नई के जनरल कोच से जा रहा था। वह गेट के पास ही बैठा था। डकनिया स्टेशन पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से गिर गया। उसे जीआरपी ने 108 एम्बूलेंस की मदद से एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उसकी बड़ी बहन को सौंपा। साहिल की बहन से पूछताछ में पता चला कि इनके पिता की कुछ दिन पहले ही मौत हुई है। माता भी काफी समय से बीमार है।

Read More : Good News: अब कोटा का रेलवे स्टेशन भी बनेगा Smart, जानिए क्या-क्या होगा खास


कमरे में अचेत मिला छात्र
कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बालिता रोड स्थित एक हॉस्टल के कमरे में एक स्टूडेंट अचेत अवस्था में मिला। हॉस्टल संचालक ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस उपनिरीक्षक रामप्रसाद ने बताया कि बिहार निवासी शहजादा खान कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा है। वह हॉस्टल में किराए पर रहता है। बुधवार को जब वह खाना खाने के लिए रूम से बाहर नहीं आया तो उसके साथी ने उसे आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने तत्काल हॉस्टल संचालक को सूचना दी। लोगों के आवाज लगाने के बाद भी उसने गेट नहीं खोला तो पुलिस को सूचना दी।

Read More : कोटावासियों हो जाओ सावधान! 3 महिलाओं का झुण्ड कुछ सुंघाकर कर रहा Kidnapping

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को गेट तोड़ा तो शहजादा अचेत पड़ा था। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के बाद पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी तबीयत खराब हो रही थी, लेकिन सुबह जब उससे उठने की नहीं बनी तो वह सोता रहा। इसके बाद आंख खुली तो को अस्पताल में पाया। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को कर दी है।