शंभू को लहुलूहान हालत में तत्काल डग लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की वारदात के बाद अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। हमलावर की पहचान क्षेत्र के समुदाय विशेष के एक आपराधिक व्यक्ति के रुप में हुई। भीड़ ने तत्काल हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। माहौल बिगड़ता देखकर रात को झालावाड़ से पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर भी डग पहुंची। उन्होंंने लोगों को समझाने का प्रयास किया।