3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: अब न्यू मेडिकल कॉलेज में आयी ऐसी मशीने कि नहीं जाना पड़ेगा एमबीएस

न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एलाइजा रीडर व टीबी नॉट मशीन का शुभारंभ कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dheetendra Kumar Sharma

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:14 PM IST

machines in hospital

कोटा . न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एलाइजा रीडर व टीबी नॉट मशीन का शुभारंभ कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने किया। इन मशीनों के यहां स्थापित होने से रोगियों को अब एमबीएस चिकित्सालय नहीं जाना होगा और दोनों ही जांचें यहां नि:शुल्क होंगी। एलाइजा रीडर मशीन से डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस, चिकनगुनिया व हेपेटाइटिस की जांच एक साथ हो सकेगी।

Read More: दिल्ली से आए चीतल, अब बीकानेर का इंतजार
एक बार में इस मशीन में 60 सेंपल लगाए जाएंगे और तीन घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि न्यू मेडिकल चिकित्सालय में सुविधाओं के विस्तार में कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं टीबी नॉट मशीन केन्द्र सरकार की नेशनल टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत लगाई गई है।

Read More: कई हादसे होने के बाद भी नहीं जागा प्रशासन,सालभर सिर्फ बनाई बातें

डायबिटीज क्लिनिक में रोगियों को मिलेगा लाभ

विधायक शर्मा ने नए अस्पताल में डायबिटीज क्लिनिक का शुभारंभ भी किया। अब मधुमेह के रोगियों को सामान्य रोगियों की तरह लाइन में नहीं लगना पडेग़ा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र विजयवर्गीय ने बताया कि हर शुक्रवार को यहां केवल डायबिटीज रोगियों को देखा जाएगा, जांच व दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी।

BiG News: हैरान कर देगी श्रीदेवी की इस बेटी के साध्वी बनने की कहानी
आहार विशेषज्ञ की सेवाएं भी यहां उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर न्यू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा, डॉ. मनोज सलूजा, डॉ. आरसी मीणा, सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे।

244 दिन के नवजात की सफल सर्जरी
अलीगढ़ . अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के चिकित्सकों ने 244 दिन की बच्ची की सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करके नया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 271 दिन के शिशु की सर्जरी का था। एएमयू स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसीएच) के चिकित्सकों के अनुसार नवजात रिया कुमारी को मतली और उल्टी की समस्या थी। जांच में उसके पित्ताशय में तीन पथरियां पाई गई जिसका लेप्रोस्कोपी के जरिए सफल सर्जरी हुआ। बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।