22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IJSO में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ALLEN के ये पांच मेधावी Students

एलन के पांच स्टूडेंट्स करेंगे आईजेएसओ में भारत का प्रतिनिधित्व
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 May 2018, 12:50 PM IST

allen students

IJSO में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ALLEN के ये पांच मेधावी Students

कोटा. 15वें आईजेएसओ के फ ाइनल चरण की टीम चयन के लिए आयोजित किए ओरियन्टेशन कम सलेक्शन कैम्प का परिणाम होमीभाभा सेंटर फ ॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई) द्वारा रविवार को जारी कर दिया गया। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने एक बार फिर श्रेष्ठता सिद्ध की है।

पढि़ए 6 दोस्तों की कहानी...दोस्ती 'लय' में आई, तो बढा 'यश', चमके 'सूर्य' से, 'नवीन' लक्ष्य को साधा 'करण' और 'पार्थ' ने


निदेशक नवीन माहेश्वरी ने बताया कि परिणामों में घोषित भारतीय विद्यार्थियों की टीम में सभी छह में से पांच विद्यार्थी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं। इनमें अमय प्रशान्त देशमुख, बरून परूआ, मोहित गुप्ता, नमन सिंह राना, वैभव राज शामिल हैं। ये सभी एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के क्लासरूम प्रोग्राम के स्टूडेंट्स हैं।

JEE MAIN RESULT : कोटा का यह रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

अमय देशमुख व बरून परूआ को कक्षा 9 तथा वैभव, नमन सिंह, मोहित गुप्ता को कक्षा 10 के आधार पर फ ाइनल के लिए चुना गया। अमय जलगांव महाराष्ट्र, वैभव कोलकाता, मोहित भरतपुर, नमन अलवर तथा बरून सुंदर गढ़ ओडिशा से कोटा आकर पढ़ाई कर रहे हैं। माहेश्वरी ने बताया कि आईजेएसओ में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट हर वर्ष बेहतर परिणाम दे रहा है। पिछले दो वर्षों से यहां के विद्यार्थी चार-चार गोल्ड मेडल ला रहे हैं।

अन्नदाता ने ये क्या कर डाला, जिनसे चल रही है सांसे उन्हीं को जला डाला

गेर्बोन में होगा फाइनल
15वां आईजेएसओ-2018 गेर्बोन के बोस्वाना यूनिवर्सिटी में 2 से 12 दिसम्बर तक होगा। आईजेएसओ फ ाउण्डेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे इस फ ाइनल में 50 देशों के 300 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल होंगे। इन विद्यार्थियों की उम्र 15 वर्ष या इससे कम होगी।

निदेशक माहेश्वरी ने बताया कि आईजेएसओ में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट हर व र्ष बेहतर परिणाम दे रहा है। पिछले दो वर्षों से यहां के विद्यार्थी चार-चार गोल्ड मेडल ला रहे हैं।