4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह के बेटे की संपत्ति में वृद्धि के खिलाफ विरोध के स्वर कोटा में भी गूंजे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की संपत्ति में वृद्धि के खिलाफ विरोध के स्वर कोटा में भी गूंजे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 12 Oct 2017, 3:24 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

जय शाह के ऊपर लगे भ्रष्टाचारों के आरोपों को लेकर कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्री के सामने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका।

-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्री पर किया प्रदर्शन
कोटा . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की संपत्ति में वृद्धि के खिलाफ विरोध के स्वर कोटा में भी गूंजे। बेटे जय शाह के ऊपर लगे भ्रष्टाचारों के आरोपों को लेकर कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्री के सामने विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। कार्यकताओंं ने प्रधानमंत्री मोदी एवं अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। गोविन्द शर्मा ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाक के नीचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे पर लगे आरोपों की सच्चाई जाननता चाहती है।

शर्मा ने कहा कि टेम्पल एंटरप्राइजेज अमित शाह की पत्नी, बेटे व पुत्रवधु की कम्पनी है। इस कम्पनी को अक्टूबर २०१६ में नुकसान के चलते बंद करने की नौबत आ गई थी। फिर भाजपा सरकार आते ही ऐसा क्या हुआ की यह कम्पनी भाजपा सरकार के बनने के एक साल के भीतर ही सौलह हजार गुणा व्यापार बढ़ गया। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को लोगों के बैंकों में थोड़ी अधिक राशि जमा कराने पर ही जांच शुरू कर देता है। फिर अमित शाह की बंद होने के कगार पर खड़ी कम्पनी ने एक साल में ही ऐसा कौन सा जादू कर दिया कि सौलह हजार गुणा बढ़े कारोबार पर इनकम टैक्स ने कोई जांच क्यों नहीं की, कि इतना पैसा कहा से आया।
उन्होंने बताया कि कम्पनी के खातों में भी दर्शाया गया है कि ५१ करोड़ रुपए विदेशों से आई है। जनता जानना चाहती है कि विदेशों में कौनसी वस्तुओं का व्यापार किया जो इतना पैसा आया। जनता यह भी जानना चाहती है कि कम्पनी में एक कमरे में चल रहे कार्यालय का किराया ८० लाख रुपए दिखाया गया है। इस कमरे में ऐसा क्या है जो किराया इतना ज्यादा दर्शाया गया। इतनी बड़ी राशि विदेशों से अन्य किसी के पास आती और किसी अन्य ने एक कमरे का किराया इतना दर्शा रखा होता तो इनके विरूद्ध सरकारी एजेंसियों का कान खड़े हो जाते।
शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष मंजू मेहरा ने कहा कि भाजपा पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। अमित शाह को इन आरोपों का खुलासा करना चाहिए, अन्यथा पार्टी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। प्रदर्शन में नगर निगम में प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका, कालू मलकानी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।