30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amrita Duhan IPS: आखिर क्यों चर्चा में है राजस्थान की ‘लेडी सिंघम’ अमृता दुहन

Amrita Duhan IPS : बतौर दबंग आईपीएस के रूप में चर्चित अमृता दुहन वर्तमान में कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक हैं। उनकी कोटा शहर में नियुक्ति हाल में हुए आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की तबादले के बाद हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 22 Feb 2024, 4:31 PM IST

amrita_duhan_ips.jpg

Amrita Duhan IPS : बतौर दबंग आईपीएस के रूप में चर्चित अमृता दुहन वर्तमान में कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक हैं। उनकी कोटा शहर में नियुक्ति हाल में हुए आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की तबादले के बाद हुई है। उनकी गिनती राजस्थान की तेजतर्रार व निर्भिक महिला अधिकारी के रूप में होती है। हालांकि कोटा में नियुक्ति के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती है शहर में हो रहे सुसाइड के मामलों को कम कर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा करना और क्राइम पर अंकुश लगाना।


बता दें कि ‘लेडी सिंघम’ अमृता दुहन (Amrita Duhan IPS) हाल में उस वक्त चर्चा में आई जब उन्होंने लॉरेंस गैंग को फॉलो करने वाले 22 बदमाशों को दबोच लिया। दरअसल, जोधपुर में तैनाती के दौरान लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के गुर्गों ने IPS अमृता दुहन को सोशल मीडिया के जरिए कई बार घमकी दी। जिसके बाद दुहन ने एक स्पेशल टीम बनाकर ऐसे बदमाशों को पहले चिन्हित किया और फिर इन सबके ठिकानों पर दबिश डाली। इस कार्रवाई में 22 बदमाश दबोचे गए। इस कार्रवाई के बाद लॉरेंस बिश्‍नोई गुर्गों में हडकंप मच गया।


कोटा शहर की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. अमृता दुहन पूर्व में कोटा रह चुकी है। वह लगभग डेढ़ वर्ष वृत्ताधिकारी वृत चतुर्थ (सीओ) रहीं। वह कोटा शहर के क्राइम से भली भांति परिचित हैं। यह अनुभव उनको कोटा शहर की पुलिसलिंग को बेहतर करने में मदद करेगा। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, पुलिस मुख्यालय की जो भी प्राथमिकताएं हैं तथा कोटा शहर में लोकल क्राइम पैटर्न पर उनका फोकस रहेगा।


दबंग महिला पुलिस अधिकारी के रूप में चर्चित डॉ. अमृता दुहन मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। दुहन ने बताया कि 2007 में एमबीबीएस किया तथा 2011 में पीजी किया। उसके बाद मेडिकल कॉलेज हरियाणा में बतौर डॉक्टर के रूप में कार्यरत रहीं। इस दौरान वह सिविल सर्विसेज की तैयारी भी करती रही। 2018 में उनका आईपीएस पद पर चयन हुआ। निर्भिक होने के सवाल पर दुहन कहती हैं कि यह ऐसा पेशा है कि आपको बदमाशों से निपटना ही पड़ता है। कुछ चीजें घर से मिली है लेकिन परिस्थितियां भी आपको मजबूत बनाती है।

यह भी पढ़ें : कोटा जिले में पुलिस की नई जाजम : सब इंस्पेक्टर के जिम्मे कोटा ग्रामीण के 17 व शहर के चार पुलिस थाने