4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीठे मोदक के साथ गर्मागर्म आलू बड़े का भोग लगाया गजानन को…

बारिश की फुआरों के बीच हर्षोउल्लास के साथ किया लंबोदर का विसर्जन ...स्वादिष्ट महाप्रसादी का श्रद्धालुओं ने उठाया लुत्फ
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Sep 23, 2018

Anant Chaturdashi, Anant Chaturdashi Festival,

मीठे मोदक के साथ गर्मागर्म आलू बड़े का भोग लगाया गजानन को...

कोटा. अनंत चतुर्दशी शोाभा यात्रा में सिर्फ धर्म की ही बात नहीं होगी। मामला बप्पा की विदाई का है तो हर तरह का एश्वर्य भी वहां होगा। बात है खाने पीने की तो भक्तों ने बाप्पा के शोभायात्रा मार्ग में खाने पीने का भी पूरा इंतजाम किया गया। वह भी इतना कि खाने वाले थक जाएं,लेकिन भक्तों की प्रसाद वितरण की श्रद्धा कम नहीं।

Read More: OMG: अनंत चतुर्दशी के जुलूस में पट्टेबाजों ने दिखाए यह करतब तो पुलिस कर देगी 'बंद'


हलुवा, पूड़ी आलूबड़ों से स्वागतमार्ग में फूल-माला से तो स्वागत और स्वादिष्ट महाप्रसादी से भी श्रद्धालुओं का स्वागत किया । पूरे शोभा यात्रा मार्ग पर हर दस कदम पर खाने पीने का कोई ना कोई इंतजाम किया। इसको लेकर भक्तों ने पूरी तैयारी की थी।

Read More: anant chaturdashi : मंगलमूर्ति की मंगल विदाई में मंगलमय कोटा

कहीं फल-मिष्ठान तो कहीं नमकीन का भक्तों ने लुत्फ लिया। गंधीजी की पुल पर विनायक क्लब की ओर से 15 क्विंटल आटे से निर्मित पूड़ी, आलू की सब्जी व अचार खिलाया । रामपुरा में रघुनाथ चौक में श्रीगणेश सेवा समिति की ओर से नगर सेठ के दरबार में 25 क्विंटल आलू से निर्मित करीब 2.50 लाख आलू बड़े वितरित किए । 1500 किलो सूजी का हलवा बांटा गया। रामपुरा में श्री शक्ति मंडल की ओर से शोभायात्रा के दौरान 2800 किलो पकौड़ी, 1100 किलो पेठों का प्रसाद वितरित किया ।

Read More: अमित शाह आखिर क्यों चाहते हैं राजस्थान में बैठें 'भागवत'

इसके अलावा भी अनेक स्थानों पर सुबह से ही भंडारों का आयोजन किया गया। ऐसा नहीं है कि यह सब आज ही हो रहा हो। इसका सिलसिला कुछ दिनों से चल रहा है। कुछ पांडालों में जहां प्रसाद में दही बाडे थे तो कहीं केसर की जलेबी और देशी घी का हलवा। धन धान्य के देवता के लिए उनका प्रसाद भी शहर में अनेक स्थानों पर चर्चा का विषय बनता रहा। कुछ पाडालों में दस दिन तक भंडारे चले। जिनमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की ।