21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: मथुराधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में ऐसे सजी 56 भोग की झांकी कि दर्शनार्थियों को करना पड़ा घंटो इंतजार

कोटा. पांच दिवसीय दीपो के महापर्व दीपावली के त्यौहारो की कड़ी में चोथे दिन शुक्रवार को शहरभर में अन्नकूट महोत्सव व गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Oct 20, 2017

Annakoot Festival Celebration in Kota

कोटा . पांच दिवसीय दीपो के महापर्व दीपावली के त्यौहारो की कड़ी में चोथे दिन शुक्रवार को शहरभर में गोवर्धन पर्व व अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। भक्तों ने अन्नकूट महोत्सव मना व गोवेर्धन पूजन कर सुख समृध्यी की कामना की।

Read More: कैंसर, बीपी, शुगर जैसी अनेक घातक बीमारियों में रामबाण है सीताफल, फायदे जान हो जाएंगे चकित

इस दौरान जगह-जगह अन्नकूट महोत्सव के आयोजन हुए। पाटनपोल स्थित मथुराधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में 56 भोग की झांकी सजाई गई। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भगवान मथुराधीश को अन्नकूट का भोग लगाया। साथ ही भगवान के दर्शन कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व सुबह से ही मथुराधीश जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की कतारें लगी रही। लोग परिवार के साथ मथुराधीश जी के दर्शन के लिए घंटों कतार में लगे रहे।

Read More: Diwali Special: अगर दीपावली को यह जानवर दिखे तो समझ लीजिए आपके घर आने वाली है मां लक्ष्मी

मंदिरो में नए मौसम की तरकारी का भोज लगाया गया। इस मौके पर महिलाओ ने गिरिराज धरण की झांकी बनाई गोवेर्धन महाराज का पूजन कर को पुये पकोड़ी व पपड़ी तथा विभिन्न तरह के पकवान चढ़ाये। शहर में जगह जगह महोत्सव की धूम नजर आई।

Read More: दीपावली के अगले दिन क्यों मनाया जाता है गोवर्धन पर्व, जानिए खास रिपोर्ट में...

महिलाये नए परिधानों में सज धजकर पूजन कर रही थी। उन्होंने पूजन कर दीप जलाये। गीत गाये व कथा कही। पूजन कर आरती कर परिक्रमा लगा धन्यधान्य से परिपूर्णता की प्रार्थना की। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। महापर्व का उल्लास नजर आ रहा था। घरो व मंदिरो में अन्नकूट महोत्सव पर विशेष पूजा अर्चना की गई। भगवान में मौसम की तरकारीयो का भोग लगाया गया।

Read More: सांप की केंचुली मिलना यहां है सामान्य, पर इस बार जो मिली वह थी असामान्य