
एनटीए ने जारी की जेईई-मेन Answer key, 9 लाख 58 हजार विद्यार्थी कल रात 11.50 pm तक कर सकते हैं चैलेंज
कोटा. एनटीए ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main अप्रेल के विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र व रिकॉर्डेड रेस्पॉन्स के साथ सभी प्रश्नपत्रों की आंसर-की ( JEE Main Answer Key 2019 ) जारी कर दी है। इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 14 से 16 अप्रेल रात 11:50 बजे तक आंसर-की को चैलेंज कर सकता है। साथ ही, अपने प्रश्नपत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकता है। विद्यार्थी जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड, जन्मतिथि भरकर प्रश्नपत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं। दिए गए प्रश्नपत्र एवं रिकॉर्डेड रेस्पॉन्स में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सवाल के उत्तर तथा उनके स्टेटस को भी जारी किया गया है।
डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र पर विद्यार्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर अंकित है। विद्यार्थी के प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न उसकी क्वेश्चन आईडी एवं आंसर को भी ऑप्शन आईडी के साथ दर्शाया गया है। जेईई मेन परीक्षा 7 से 12 अप्रेल के बीच कम्प्यूटर बेस्ड हुई। इसमें कुल 9 लाख 58 हजार 619 विद्यार्थी शामिल हुए।
आंसर-की चैलेंज करने की प्रक्रिया
कॅरियर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 90 सवाल अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रूप में प्रदर्शित होंगे। उसका सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रूप में मिलेगा। विद्यार्थी इस क्वेश्चन आईडी और ऑप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र से मिलाकर अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकता है।
संशय की स्थिति में उसके सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शंस आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकता है। प्रत्येक चैलेंज किए गए क्वेश्चन के लिए विद्यार्थी को एक हजार रुपए का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रूप में देना होगा, जो debit card , क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से देय होगा। यदि चैलेंज किया हुआ उत्तर सही पाया जाता है तो विद्यार्थी को यह शुल्क लौटा दिया जाएगा। विद्यार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है। इसके साथ ही चैलेंज किए गए सवालों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है। इस प्रक्रिया के उपरांत विद्यार्थी को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
Read Latest Rajasthan News in Hindi on Patrika. Also know about Rajasthan Lok Sabha Election Results 2019 News. Kota News और साथ ही दूसरे शहरों से जुडी ख़बरें पढ़ने के लिए बने रहिये हमारे साथ।
Updated on:
15 Apr 2019 09:56 am
Published on:
15 Apr 2019 09:43 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
