25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीटीआई भर्ती-2018 : इस कारण से रुक गई 13 पीटीआई की नियुक्ति

शिक्षा विभाग ने अलग-अलग राज्यों में डिग्रियां जांच के लिए टीमें भेजी, डिग्रियां जांच में सही मिलने पर ही मिलेगी नियुक्ति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 22 Dec 2019, 9:23 PM IST

डिग्रियां जांच में सही मिलने पर ही मिलेगी नियुक्ति

डिग्रियां जांच में सही मिलने पर ही मिलेगी नियुक्ति

कोटा. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 में कोटा जिले को 52 पद आवंटित किए हैं। इनमें से 13 अभ्यर्थियों की डिग्री अन्य राज्यों के विवि व बोर्ड की है।

शिक्षा विभाग ने इन्हें जांच के दायरे में लेते हुए फिलहाल इनकी नियुक्ति रोक दी है। शिक्षा विभाग ने दो राजपत्रित अधिकारियों के दल को इन डिग्रियों की जांच के लिए अलग-अलग राज्यों में भेजा है।

दलों की जांच में डिग्रियां सही पाए जाने पर ही उन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी। यदि डिग्री फर्जी पाई तो कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल दलों को 31 दिसम्बर तक विभाग को डिग्रियों की सही जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।

शिक्षा विभाग ने 7 दिसम्बर को 52 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की थी। इनमें से एक अनुपस्थित रहा। विभागीय स्तर पर 38 को स्कूल आवंटित कर नियुक्ति दे दी। इसमें पहले सभी अभ्यर्थियों का दस्तावेज मिलान किया गया। काउंसलिंग में 13 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने राज्य से बाहर विवि या बोर्ड से पढ़ाई की। हालांकि उन्हें काउंसलिंग में शामिल कर स्कूल का आवंटन कर दिया है, लेकिन नियुक्ति डिग्री सत्यापन के बाद ही दी जाएगी।

13 राज्यों में 8 दल रवाना

विभाग ने 13 राज्यों में डिग्रियों की जांच के लिए 8 दल बनाए हंै। इनमें प्राचार्य व व्याख्याताओं को शामिल किया है। दल विवि या बोर्ड में जाकर अभ्यर्थियों की मूल अंकतालिका का सत्यापन करेंगे। दल अलीगढ़, लखनऊ, भोपाल, अमरावती, कुरुक्षेत्र, दिल्ली, हिसार, भिवानी समेत अन्य जगहों पर रवाना हो गए हैं।

इनका यह कहना

पीटीआई शिक्षक भर्ती में 13 अभ्यर्थियों की अन्य राज्यों की डिग्रियां होने पर दस्तावेज सत्यापन के लिए आठ दलों को रवाना किया है। वे 31 दिसम्बर तक रिपोर्ट देंगे। हालांकि अलीगढ़ व लखनऊ में उपद्रव के चलते विवि बंद है। ऐसे में निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा है।

आदित्य विजय, एडीईओ, (प्रशासक) डीईओ मुख्यालय माध्यमिक

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग