
crime
कोटा. आरकेपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगर विकास न्यास में संविदा पर कार्यरत सेवानिवृत्त तहसीलदार बद्रीलाल मीणा से कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट की। आरकेपुरम थाने में दी रिपोर्ट में मीणा ने बताया कि वह श्रीनाथपुरम सेक्टर सी स्थित अपने घर से न्यास की जीप से कार्यायल जा रहे थे। घर से थोड़ी ही दूर एक कार में सवार चार-पांच लोगों ने उनकी जीप को रास्ते में रुकवाया और उतरते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उससे भी मारपीट की।
Read More:डग मग राह पर, डग मग सफर मंजिल अभी दूर है "एनएच-27"
हो सकता है अतिक्रमण हटाने का मामला
उन्होंने बताया कि न्यास दस्ते ने चार दिन पहले राजीव गांधी नगर में सरस बूथ के पास अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान शिकायतकर्ता तेजेन्द्र सिंह ने भी अतिक्रमण कर रखा था। इस पर उन्होंने शिकायतकर्ता का अतिक्रमण भी हटवा दिया था। उन्हें शक है कि इसी मामले को लेकर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।
Read More:125वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में अब जलेगा 125 फीट का अहंकार
छीन लिया मोबाइल
जब मीणा ने पुलिस को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला तो हमलावरों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। बाद में उनका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
कर्मचारियों में आक्रोश
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही न्यास के तहसीलदार, पटवारी व अन्य स्टाफ आरकेपुरम थाने पहुंच गया। सभी ने कहा कि हम सरकार के आदेश पर काम करते हैं। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
Read More:एक रात में 3 दुकानों पर धावा, सामान-नकदी चोरी
मामला दर्ज, जांच शुरू
न्यास के सेवानिवृत्त तहसीलदार बद्रीलाल मीणा ने रिपोर्ट दी है। उन्होंने तेजेन्द्र सिंह पर शक जताया है। उसका रिपोर्ट में नाम भी है। पुलिस ने मारपीट व राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
-सुरेश शर्मा, उपनिरीक्षक, आरकेपुरम थाना
Published on:
4 Jul 2018, 5:18 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.