तलवार के एक ही वार में गोविंद ने देवीलाल का हाथ काट डाला, लेकिन इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने दूसरा वार कर देवीलाल के बाएं हाथ की हथेली कट डाली, लेकिन तब तक पति पर हुए अचानक हमले से देवीलाल की पत्नी संभल चुकी थी और उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों को घर की ओर आता देख गोविंद भाग निकला। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मकान के बाहर एकत्रित हो गई। इधर, पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी।