
murder
कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में 8 दिन पहले शराब के नशे में दो जनों ने एक युवक के पेट में कांच की बोतल घोंप दी थी। जिससे घायल युवक की गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एएसआई लाभचंद ने बताया कि कैथून के वार्ड 11 निवासी धुलीचंद लोधा(35) यहां शॉपिंग सेंटर में किराए के मकान में रहकर एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। वह 6 जून को शॉपिंग सेंटर में ही शराब की दुकान पर खड़ा हुआ था। वहां घोड़े वाले बाबा चौराहा निवासी दो जने राजा उर्फ हिंगू और राजू भैया शराब पी रहे थे। वहां धुलीचंद की उन दोनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इस पर राजा भैया ने वहां पड़ी बीयर की बोतल तोड़कर उसके पेट में घोंप दी। इसके बाद वे दोनों तो मौके से भाग गए। घायल होने पर उसे लोगों ने एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसके पेट में गम्भीर चोट लगने से उपचार चल रहा था। उसके बयान के आधार पर दोनों जनों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें अदालत ने जेल भेज दिया था। एएसआई ने बताया कि गुरुवार को उपचार के दौरान धुलीचंद की मौत हो गई। पुलिस ने पोसट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही इस मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के ममेरे भाई खेमचंद ने बताया कि धुलीचंद तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था। उसके पिता की पूर्व में ही मूत्यु हो चुकी है। उसके एक छोटा लड़का और एक लड़की है। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
Published on:
14 Jun 2018, 4:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.