
कोटा. स्मार्ट सिटी में महिलाओं को भी पुरुषों की तरह ही स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम में डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हेमलता गांधी ने मिशन 100 के तहत शनिवार को शहर में ऑटो चलाकर महिला सवारियों को निशुल्क अपने गंतव्य स्थान पर छोड़ा।
कोटा उत्तर कार्यकर्ता सम्मेलन में धारीवाल का आरोप कि विधायक के महल का पट्टा कैसे मिला
इस तरह उन्होंने महिलाओ को ये संदेश देने की कोशिश की महिलाएं किसी भी तरह पुरुषों से पीछे नही है। पुरुषों की तरह ही महिलाएं भी किसी भी फील्ड में काम कर सकती है। जरूरत उनके आत्मविश्वास के साथ घर से निकलने की है। गांधी ने संकल्प लिया है कि छुट्टी के दिन शनिवार व रविवार को वो इस तरह से ऑटो चलाकर महिलाओ को इस काम के लिए प्रेरित करेगी। ताकि इसका फायदा शहर में देशभर से आकर पीईटी, पीएमटी, आईआईटी व अन्य क्षेत्रों में अध्यन व काम कर रही बालिकाओ व महिलाओ को भी मिल सके।