25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
किराया विवाद में ऑटो परिचालक ने युवक को मारा थप्पड़, फिर मुक्कों से फोड़ दिया सिर
Play video

किराया विवाद में ऑटो परिचालक ने युवक को मारा थप्पड़, फिर मुक्कों से फोड़ दिया सिर

किराए के विवाद को लेकर ऑटो परिचालक ने मंगलवार शाम को एक युवक के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 5 Dec 2019, 6:30 PM IST

कोटा. किराए के विवाद को लेकर ऑटो परिचालक ने मंगलवार शाम को एक युवक के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। युवक की मदद को आए ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे नयापुरा पुलिस स्टेशन ले गए। जहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाए उसे थाने से भगा दिया। बाद में युवक अपने मित्र के साथ एमबीएस अस्पताल पहुंचा और इलाज करवाया।

LIVE VIDEO में देखिए, गन्ने के रस से कैसे तैयार होता है स्वादिष्ठ गुड़, जानिए गुड़ बनने तक की पूरी प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार अजमेर जिले के किशनगंज हाल मुकाम कोटड़ी निवासी आकाश जीनगर ने नयापुरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम को अपने एक साथी के साथ छावनी फ्लाइओवर से अंटाघर चौराहा जाने के लिए ऑटो में बैठा था। ऑटो चालक के साथ परिचालक भी था। चालक ने उसे जेडीबी कॉलेज के पास उतार दिया। यहां किराए को लेकर परिचालक से कहासुनी हो गई। युवक ने गाली-गलौच करने से टोका तो लाडपुरा कर्बला निवासी परिचालक दिलशाद ने उसे चांटा जड़ दिया। इसके बाद युवक के सिर पर जमकर घूसे बरसाए।

Read More: राजस्थान में दो जिलों के बीच चंबल नदी के टापू पर मिला नरकंकाल, छोटे भाई का कंकाल देख रो पड़ा भाई

हंगामा होता देख अंटाघर चौराहे पर तैनात ट्रेफिक पुलिसकर्मी युवक की मदद को आया और उसे उसी ऑटो में बिठाकर नयापुरा पुलिस थाने ले गया। यहां तैनात पुलिसकर्मी ने फरियादी की शिकायत दर्ज करने के बजाए जबरदस्‍ती समझौता करवा दिया।

Read More: नेशनल हाइवे पर बेकाबू ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 5 फीट हवा में उछली कार, शिक्षक-शिक्षिका घायल

नहीं करवाया इलाज
फरियादी युवक ने पुलिस पर आरोप लगाया कि लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और जबरदस्ती समझौता करवा दिया। जब पुलिसकर्मी से मेडिकल करवाकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई तो उसे थाने से भगा दिया।

Read More: सरकार की नजर हटते ही कोटा की राख पर 7 ठेकेदारों ने किया अवैध कब्जा, चोर दरवाजे से हो रहा खेल

फरियादी खुद पहुंचा अस्पताल
फरियादी आकाश ने बताया कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मजबूरन अपने साथी के साथ ही वह एमबीएस अस्पताल पहुंच इलाज करवाया।

– ऑटो परिचालक व युवक दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
संयज रॉयल, थानाधिकारी नयापुरा पुलिस थाना

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़