1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद ज्वाइंट काउंसलिंग पर रोक

आईआईटी-एनआईटी काउंसलिंग-विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति, अब तक 39 हजार 58 विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 6 Jul 2018, 10:01 PM IST

iit

iit

कोटा. जोसा की ओर से देश की आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपल आईटी समेत कुल 100 कॉलेजों की लगभग 37 हजार 952 सीटों के लिए काउंसलिंग चल रही है। अब तक लगभग 39 हजार 58 विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटन भी किए जा चुके हैं। जिसमें आईआईटी में कुल 12 हजार 71 विद्यार्थियों को सीट भी आवंटित की जा चुकी है। इन आवंटित सीटों में 10 हजार 219 छात्र एवं 1852 छात्राएं शामिल है। शुक्रवार को तृतीय राउण्ड काउंसलिंग का परिणाम घोषित होना था, लेकिन उससे पहले ही मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। आईआईटी कानपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार जोसा काउंसलिंग में सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन व रिपोर्टिंग केन्द्रों पर रिपोर्ट कर सीट स्वीकृति प्रक्रिया तक तब स्थगित है, जब तक दो जुलाई को मद्रास के माननीय उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेशों से संबंधित रिट अपील में उचित आदेश प्राप्त नहीं होते।

Read More:बिजनेस में घाटा और घाटे से उबरने के लिये,लिए कर्ज ने मौत के द्वार खोल दिए

मद्रास हाईकोर्ट द्वारा यह निर्देश एक छात्रा की ओर से जेईई एडवांस परीक्षा में लागू मूल्यांकन प्रणाली को लेकर दायर याचिका पर दिया गया है। छात्रा की ओर से दायर याचिका में जेईई परीक्षा में इंटीजर वाले प्रश्नों के जवाब में दशमलव के दो अंकों तक कैलकुलेशन से संबंधित दिए गए दिशा-निर्देशों को पूरी तरह से लागू नहीं करने पर सवाल उठाया गया था। इस वर्ष पहली बार जेईई एडवांस का पेपर ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

Read More:बोगस ग्राहक बनकर पकड़ में आया वसूली करने वाला फर्जी प्रशासनिक अधिकारी

जोसा काउंसलिंग के रोके जाने पर हजारों विद्यार्थी असमंजस में है। विद्यार्थी जिन्हें पूर्व में कॉलेजों का आवंटन हो चुका है, वे ज्यादा परेशानी में है। क्योंकि उन्होने आवंटित कॉलेजों के अनुरुप फ ीस की व्यवस्था एवं यात्रा आदि की व्यवस्थाएं कर ली है।

Read More:अधिकारियों की नाक के नीचे 5 साल से कैसे करता रहा मृतक नौकरी