अमरूद का नाम सुनते ही जेहन में थेगड़ा का नाम आता है। सड़क किनारे बेचने वाले थेगड़ा का नाम लेते हैं तो अमरूद कुछ ही देर में बिक जाते हैं। लेकिन जनाब, बरस बीत गए थेगड़ा में अमरूदों के बाग खत्म हुए। तालेड़ा, अल्फानगर, अरंडखेड़ा, ताथेड़, अर्जुनपुरा से आ रहे अमरूद आज भी ब्राण्ड थेगड़ा के नाम से ही बिकते हैं।