नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि कोटा से छोटे शहर अजमेर के किशनगढ़, बीकानेर, जैसलमेर तक एयरपोर्ट बन चुके हैं। इसलिए कोटा के इस काम में अब कोई बाधा नहीं आ पाए और नए एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की गति भी अटके नहीं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भी नए एयरपोर्ट निर्माण में देरी नहीं करनी चाहिए। कोटा की जनता के दिल से जुड़े इस सपने पर बगैर राजनीति के काम होगा तो निश्चित रूप से कोटा के आसमान में जल्द हवाईजहाज उड़ते दिखाई देंगे। कोशिश हो कि नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सरकार के शेष रहे कार्यकाल में ही मूर्त रूप ले लें।