Good News: बीकानेर- पुणे साप्ताहिक ट्रेन 30 मई से होगी शुरू, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Bikaner to Pune Weekly Train: बीकानेर से पूणे तक साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 30 मई से शुरू होगा। पुणे तक सीधी ट्रेन का फायदा जिले के बाशिंदों को भी मिलेगा।
मेड़ता रोड . Bikaner to Pune Weekly Train: बीकानेर से पूणे तक साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 30 मई से शुरू होगा। पुणे तक सीधी ट्रेन का फायदा जिले के बाशिंदों को भी मिलेगा। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन बीकानेर से पुणे तक साप्ताहिक ट्रेन संचालित करेगा। 1353 किमी का सफर ट्रेन 24 घंटे में पूरा करेगी। बीकानेर से यह ट्रेन प्रस्तावित समय सोमवार सुबह 7.10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 7.35 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में मंगलवार रात को 8.10 बजे पुणे से रवाना होकर बुधवार रात को 8.45 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
यह ट्रेन बीकानेर- पुणे के बीच में नोखा, नागौर, मेड़ता रोड, गोटन, लूणी, पाली, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाईबांध, आबूरोड, पालनपुर, मेहसाणा, अहमदाबाद, नडियाद, आंनद, भरूच, सूरत, वापी आदि स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।