
कोटा . उद्योग नगर थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान चार लोगों को 7 दुपहिया वाहन, दो पिस्टल व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कंसुआ पुलिया, अंधेरी पुलिया सूर्यनगर में नाकाबंदी कराई गई थी। नाकाबंदी देख दो बाइकों पर दो-दो व्यक्ति बाइक मोडकर जाने लगे। पुलिस ने पीछा कर इन्हें पकड़ लिया। इनकी तलाशी ली तो इनके पास से दो पिस्टल व पांच जिन्दा कारतूस मिले।
पुलिस ने प्रेम नगर निवासी जयराम, अंता निवासी रवीन्द्र, मोईखुर्द सांगोद निवासी बृजमोहन व देवली मांझी निवासी वीरेन्द्र उर्फ वीरू को गिफ्तार किया है। पुलिस ने अरोपितों से पूछताछ की तो उन्होने उनके पास पंाच और भी बाइक होना कबूल किया। ये बाइकें अनंतपुरा, विज्ञाननगर, गुमानपुरा, देवली मांझी थाना क्षेत्र से चुराई गई। पुलिस ने चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया।
Big News: कोटा में ये क्या बोल गए जोशी- कांग्रेस राजस्थान में नहीं जीत सकती चुनाव
उद्योग नगर थानाधिकारी लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि ब्रजमोहन व जयराम के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी सहित अन्य कई मुकदमें दर्ज हंै। जयराम तो एक महिने पहले ही जेल से रिहा हुआ है।
Big News: कोटा में सचिन पायलट का बड़ा बयान, भाजपा में कोई नहीं बनना चाहता बली का बकरा
35 से अधिक मुकदमे दर्ज
बदमाश जयराम, बृजमोहन और वीरेन्द्र तीनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जनों प्रकरण दर्ज हैं। यह हार्डकोर अपराधी हैं। बृजमोहन के खिलाफ तो 35 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। यह सांगोद इलाके का हिस्ट्रीशीटर है।
Published on:
24 Apr 2018, 12:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.