17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बड़ी खबर: राजस्थान से सांसद ओम बिरला होंगे नए लोकसभा स्पीकर, मोदी सरकार में मिली बड़ी जि़म्मेदारी, कोटा से दिल्ली तक जश्न
Play video

बड़ी खबर: राजस्थान से सांसद ओम बिरला होंगे नए लोकसभा स्पीकर, मोदी सरकार में मिली बड़ी जि़म्मेदारी, कोटा से दिल्ली तक जश्न

राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला को प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष बनाया है। वे हाड़ौती के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो लोकसभा स्पीकर होंगे।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 18, 2019

कोटा. राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला को प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष बनाया है। वे हाड़ौती के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो लोकसभा स्पीकर होंगे। लोकसभा अध्यक्ष के लिए उनका नाम लगभग तय हो चुका है। हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दोपहर 12 बजे अधिकारिक घोषणा की जाएगी। बिरला अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा अध्यक्ष का नाम घोषित कर एक बार फिर से सभी को अपने फैसले से चौंका दिया है।

OMG: शादी से एक दिन पहले शिक्षक ने दहेज में मांगे 5 लाख तो दुल्हन ने दहेज लोभी को दिया करारा जवाब

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव आज दोपहर 12 होना है। लिहाजा लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। चुनाव में जीतकर आए वरिष्ठ नेताओं के नाम पर मंथन चल रहा था। ऐसे में दिग्गजों को पछाड़ बिरला स्पीकर की कुर्सी के नजदीक पहुंच गए हैं।

Read More: आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर पत्थरों व लाठियों से जानलेवा हमला, ASI की हालत नाजुक, खाकी ने भागकर बचाई जान

जीवन परिचय
ओम बिरला कोटा-बूदी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान में सांसद हैं। वे दूसरी बार सांसद बने हैं। वे तीन बार विधायक रह चुके हैं। बिरला अजेय रहे हैं। अभी तक एक भी चुनाव में पराजित नहीं हुए हैं। हर साल उनकी जीत का अंतर बढ़ता रहता है। युवा मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मंगलवार सुबह जैसे ही लोकसभा अध्यक्ष की घोषणा होते ही बिरला के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हाड़ौतीभर से समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। फोन पर बधाईयों का तांता लगा रहा।

Read More: कोटा में भाजपा पार्षद की दबंगई, करोड़ों के पार्क पर कब्जा कर बनाया मकान, अफसर भी कार्रवाई से कतराए

17 साल की उम्र से राजनीतिक जीवन की शुरुआत
17 वर्ष की उम्र मेें अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाले बिरला को भाजपा ने 2014 में प्रत्याशी बनाया था। इससे पहले वे कोटा की दक्षिण विधानसभा सीट ले लगातार तीन बार विधायक रहे हैं। 2003 में पहला चुनाव लड़ा और हाड़ौती के कद्दावर नेता शांति धारीवाल को मात देकर दमखम दिखाया था इसके बाद 2008 में और 2013 में भी लगातार जीत हासिल की। वहीं, 2019 लोकसभा चुनाव में साढ़े तीन लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की। खास बात यह रही की हर चुनाव में इनकी जीत का अंतर बढ़ता गया।