24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा माली समाज
Play video

आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा माली समाज

बंशीलाल सैनी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नाराज माली समाज ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने का निर्णय लिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 9 Jun 2018, 5:08 PM IST

कोटा. तालेड़ा थाना क्षेत्र में डेयरी संचालक बंशीलाल सैनी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज माली समाज ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने का निर्णय लिया है। साथ ही कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी से भी इस्तीफे की मांग की है। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाज की ओर से सोमवार को बूंदी कलक्ट्री पर प्रदर्शन किया जाएगा।

 

अब मुश्किल में फंसे राजावत, पीएम तक पहुंची शिकायत

यह जानकारी लोकसभा में मुख्य सलाहकार(सचेतक) संदीप सैनी ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में दी। छावनी स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सैनी ने कहा कि बंशीलाल को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। कोटा सरस डेयरी के चेयरमेन श्रीलाल गुंजल समेत कई लोगों के नाम सुसाइड नोट लिखा हुआ है। इसके बावजूद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

 

इससे समाज में आक्रोष है। हाड़ौती की 17 विधानसभाओं में करीब साढ़े 5 लाख मतदाता माली समाज के हैं। यदि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो समाज आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा।

 

कोटा में सक्रिय हुआ ठग गिरोह, दिनदहाड़े बैंक के बाहर दिया वारदात अंजाम

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर समाज की ओर से 11 जून को बूंदी कलक्ट्री पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद कोटा और फिर समाज जयपुर तक अपना रोष व्यक्त करेगा। इधर तालेड़ा पुलिस अभी तक इस मामले में जांच से आगे नहीं बढ़ रही है।

समाज के होकर भी सहयोग नहीं कर रहे मंत्री

माली( सैनी) युवा जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बघेल ने बताया कि प्रभूलाल सैनी को पिछली बार जिताने में समाज ने खूब मेहनत की थी। कृषि मंत्री होने के नाते बंशीलाल पहले भी उनसे मिला था। उसकी मौत के बाद भी परिजन उनसे मिलकर आए लेकिन समाज के होने के बावजूद वे इस मामले में कोई मदद नहीं कर रहे हैें। वे अभी तक मृतक के परिवार से मिलने तक नहीं गए। इस कारण से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

मुआवजा और आश्रित को नौकरी मिले

माली( सैनी) युवा जागृति मंच के संयोजक भवानी शंकर धरती पकड़ ने कहा कि सरकार की ओर से मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी व करीब 20 लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने पर तालेड़ा एसएचओ के खिलाफ कार्यवाही हो।