27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कांग्रेस के बहाने भरत सिंह पर निशाना: नागर बोले- इशारा पाकर पुलिस भाजपाइयों पर दर्ज कर रही फर्जी मुकदमें
Play video

कांग्रेस के बहाने भरत सिंह पर निशाना: नागर बोले- इशारा पाकर पुलिस भाजपाइयों पर दर्ज कर रही फर्जी मुकदमें

पूर्व विधायक नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सीमलिया पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं के दबाव में आकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 16 Jan 2019, 11:06 PM IST

सीमलिया. पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व विधायक हीरालाल नागर के नेतृत्व में थाने पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ थाने का घेराव किया। पूर्व विधायक नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सीमलिया पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं के दबाव में आकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। थाने में फरियादी की कोई सुनवाई नहीं होती। उल्टे बदसलूकी की जाती है। पुलिस की मनमर्जी से आमजन परेशान है।

Read More: अजब-गजब: परवन के टापू पर खेती, खतरों से खेलते नदी में ऐसे खींच ले जाते हैं ट्रैक्टर

विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने में घुसने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस उपधीक्षक ऋषिकेश मीणा व पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी मौके मौजूद रहा। उपाधीक्षक मीणा के साथ पूर्व विधायक नागर की वार्ता हुई। नागर ने साफ चेतावनी दी कि यदि पुलिस की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Read More: कोटा के बाद अब बारां में सर्दी ने उजाड़ा अन्नदाता का परिवार, बच्चों के सिर से छीना पिता का साया

उपाधीक्षक मीणा ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज कराए गए प्रकरणों की दो दिन में निष्पक्ष जांच कर ली जाएगी। पुलिस कार्मिकों पर लगे आरोपों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने तथा कार्य शैली में सुधार का आश्वासन दिया।

BIG NEWS: रणथम्भौर से निकल बूंदी पहुंचा टाइगर, नीलगाय का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

प्रदर्शन के दौरान सीमलिया मंडल अध्यक्ष भीमराज मीणा, दीगोद मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर मीणा, पूर्व डायरेक्टर रमेश मीणा, जिला प्रवक्ता मनोज तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश गोचर, गिर्राज तिवारी मंडल उपाध्यक्ष, पोलाई सरपंच राजेश मीणा, चोमा सरपंच आनंदीलाल मालव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकुल नागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़