27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामगंजमंडी की राजनीति में जबरदस्त भूचाल: चंद्रकांता का टिकट कटने से कार्यकर्ता हुए बागी, पदाधिकारी को सौंपे इस्तीफे

रामगंजमंडी सीट से चन्द्रकांता को प्रत्याशी नहीं बनाने से खफा पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा सहित पांच मंडल अध्यक्षों, समेत अन्य पदाधिकारियों ने इस्तीफे सौंप दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 12 Nov 2018, 10:29 PM IST

 raj election 2018

कोटा, रामगंजमंडी. मौजूदा विधायक चन्द्रकांता मेघवाल को इस बार विधानसभा चुनाव में रामगंजमंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी नहीं बनाने से खफा पालिकाध्यक्ष हेमलता शर्मा सहित पांच मंडल अध्यक्षों, कोटा नगर निगम की दो पार्षदों, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने इस्तीफे सौंप दिए हैं। इस मामले में विधायक चन्द्रकांता चुप हैं, उन्होंने पार्टी के फैसले को मानने की बात कही थी।

BIG NEWS: BJP की लिस्ट जारी होते ही बदल गया भाई, संदीप शर्मा को लगा तगड़ा झटका, उड़ गई रातों की नींद

मेघवाल गुट से जुड़े खैराबाद मंडल अध्यक्ष जुगराज सिंह हाड़ा, चेचट मंडल अध्यक्ष अशोक नामदेव, ढ़ाबादेह अध्यक्ष अमृत अहीर, रामगंजमंडी अध्यक्ष नरेन्द्र काला ने सोमवार को गोईन आयल मिल में बैठक बुलाई। मेघवाल को प्रत्याशी नहीं बनाने के मसले पर चर्चा की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह को इस्तीफे की पेशकश कर दी। कोटा जिला मदरसा बोर्ड सचिव अहसान मेव ने तो इस्तीफा सौंप दिया।

BIG NEWS: टिकट मिलने के बाद बोले प्रताप सिंह सिंघवी-पांच बार चुनाव जीता हूं लेकिन इस बार...पढि़ए मन की बात

रामगंजमंडी. विधानसभा क्षेत्र में आने वाले निगम के वार्ड चार की पार्षद पारस कंवर तथा वार्ड 24 की पार्षद कमलेश नागर, भाजपा गणेश नगर मण्डल के अध्यक्ष बाबूलाल रेनलवा, तीनों महामंत्री, तीनों उपाध्यक्षों, एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचकरण मीणा व अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा के शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय को इस्तीफे भेज दिए हैं। रामगंजमंडी से लगातार दो बार विधायक रही मेघवाल का टिकट काटने पर विरोध में यह कदम उठाया है। कोटा मदरसा बोर्ड के जिलाध्यक्ष इस्हाक मामू आदि ने देहात अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रमेश मालव ने युवा मोर्चा के देहात अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। गौरतलब है कि पार्टी ने मेघवाल की जगह मदन दिलावर को प्रत्याशी बनाया है रामगंजमंडी क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे सौंपे हैं। उनको समझाइश की जा रही है। इस्तीफे किसी के स्वीकार नहीं किए गए हैं। अभी टिकटों का दौर चल रहा है।

-जयवीरसिंह देहात, अध्यक्ष भाजपा

Alert : ध्यान दीजिए कोटावासियों! आज से 25 दिन ये आपको ढोकेंगे, सावधानी नहीं बरती तो 5 साल आप इन्हें ढोकेंगे

पार्टी का निर्णय सर्वोपरि: मीणा
अकलेरा. मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक कंवरलाल मीणा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों और कार्यकर्ताओं की बैठक झालावाड़ रोड स्थित निजी विद्यालय में हुई। बैठक में कंवरलाल मीणा ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और वे इसको स्वीकार करते हैं। गुस्से में आकर समर्थक कोई गलत काम नहीं करे, जिससे की पार्टी की छवि धूमिल हो। पार्टी ने जिसे उमीदवार बनाया है। उसके साथ काम करना और मैं भी काम करूंगा।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग