
मनोहरथाना झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ जिले में सोमवार देर रात प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने भीलान गांव में करीब 21 घरों में आग लगा दी। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग झुलस गए। आग से बचने के लिए लोग घरों से बाहर भागे और पानी व रेत से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
OMG! मुंबई में ऐशोआराम की खातिर कर डाला यह गुनाह...
जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले में मनोहरथाना कस्बे के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा भीलान गांव में प्रेमिका का विवाह दूसरी जगह करने से नाराज प्रेमी ने रविवार रात कवेलु पोश करीब एक दर्जन मकानों में आग लगा दी। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम मेहता ने बताया कि चांदपुरा भीलान निवासी मांगीलाल भील ने वहीं के घनश्याम भील के विरुद्ध आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
Read More: राजावत का 'राजा' पर हमला: दुष्यंत बंद करो 2 लाख राजपूतों को छोड़ छोटी जातियों को ढोक लगाना
रिपोर्ट में बताया कि घनश्याम ने पुरी लाल भील, प्रकाश, कालू, अमरसिंह, मांगीलाल, कान्हाराम सहित करीब एक दर्जन लोगों के मकानों में आग लगा दी। आग फैली तो गांव के और घर भी जल गए। आग में घरेलू सामान व नकदी सहित कई पशु झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर उपखंड अधिकारी कैशव मीणा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
Read More: दलित समाज ने भरी हुंकार, गुंजल को पार्टी से निष्काषित नहीं किया तो बस्तियों में घुसने नहीं देंगे भाजपा नेताओं को
रंजिश पाले बैठा था आरोपित
ग्रामीणों ने बताया कि घनश्याम लगभग 11 माह पूर्व गांव की एक लड़की को भगा ले गया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया। इसके बाद पिता ने लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी। इसको लेकर घनश्याम भील रंजिश पाले बैठा था। मौका देख उसने यह हरकत कर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से लोगों में रोष व्याप्त है।
Published on:
15 May 2018, 10:50 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.