
radways bus
कोटा . डीसीएम रोड स्थित नए बस स्टैण्ड पर गुरुवार रात रोडवेज बस पर वक्त सोते झुंझुनूं डिपो के चालक व परिचालक में हुआ झगड़ा परिचालक की मौत का सबब बन गया। विवाद बढऩे पर चालक ने परिचालक को बस की छत से नीचे धकिया दिया, सिर के बल गिरने से वह गंभीर घायल हो गया, जयपुर ले जाते वक्त रास्ते में हिण्डौली के पास उसका दम टूट गया। पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुमानपुरा थानाधिकारी आनंद यादव ने बताया कि झुंझुनूं के बिशनपुरा निवासी बुद्धाराम (55) रोडवेज झुंझुनूं डिपो में परिचालक है। वह रात को बस के साथ झुंझुनूं से कोटा ड्यूटी पर आया था। डीसीएम रोड स्थित नए बस स्टैण्ड पर साथ आया अनुबंधित ड्राइवर वीरेंद्र और बुद्धाराम बस की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया।
विवाद बढऩे पर वीरेंद्र ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। सिर के बल गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट से उसके कान से लगातार खून बहता रहा, पसलियां टूट गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर घायल को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया।
सूचना पर परिजन बुधवार सुबह झुंझुनूं से कोटा एमबीएस अस्पताल पहुंचे। हालत ज्यादा खराब होने से उसे जयपुर रैफर कर किया गया लेकिन रास्ते में हिण्डौली के पास उसका दम टूट गया। परिजन उसे वापस कोटा ले आए। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
रोडवेज प्रशासन ने नहीं संभाला
परिचालक को बस को छत से धक्का देने के बाद बस स्टैण्ड पर उपस्थित सुल्तान शेख, संदीप मीणा व राधेश्याम पारेता व अन्य लोगों ने घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया और जब तक उसके परिजन कोटा नहीं पहुंचे तब तक उसके साथ में अस्पताल में ही रहे। लेकिन, रोडवेज कोटा डिपो का एक भी अधिकारी-कर्मचारी परिचालक से मिलने नहीं पहुंचा।
Published on:
25 May 2018, 10:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.