23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime update: कोटा पुलिस को कहीं मिली सफलता तो कहीं निराशा लगी हाथ

एक ओर जहाँ पुलिस ने गुरुवार को एक नाबालिग किशोरी का बाल विवाह रूकवाया , बुधवार को 2 लोगो को गिरफ्तार किया वही कई लापता लोगो का पता नहीं चल सका |
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 24 May 2018, 4:35 PM IST

police

policemen

कोटा .
एक ओर जहाँ कोटा में पुलिस ने गुरुवार को एक नाबालिग किशोरी का बाल विवाह होने से रूकवाया और बुधवार को नाकाबंदी कर 2 लोगो को गिरफ्तार किया वही दूसरी ओर कई लापता लोगो का पता नहीं चल सका |

पुलिस ने नाबालिग का विवाह रूकवाया

दादाबाड़ी थाना पुलिस ने गुरुवार को एक नाबालिग किशोरी का बाल विवाह होने से रूकवाया। साथ ही तहसीलदार के माध्यम से उसके माता-पिता को विवाह नहीं करने के लिए पाबंद भी कराया।

Read More: 12वीं बोर्ड परिणाम: कोटा के बेटे-बेटी ने किया कमाल


थानाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि क्रेशर रोड शिवपुरा निवासी एक नाबालिग का विवाह किया जा रहा है। इस सूचना पर उनके नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। वहां जाकर जब परिजनों से किशोरी के उम्र संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा गया तो वे दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

किशोरी की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। परिजनों ने बताया कि उसका विवाह छबड़ा के कोटड़ी निवासी एक युवक से छबड़ा में गुरुवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में होने वाला था। इस पर पुलिस ने किशोरी के माता-पिता को तहसीलदार के समक्ष पेश कर उन्हें बच्ची का बाल विवाह नहीं करने के लिए पाबंद कराया।

IMAGE CREDIT: patrika

सौ ग्राम स्मैक समेत दो गिरफ्तार

अनंतपुरा थाना पुलिस ने बुधवार को सौ ग्राम स्मैक बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस ने एक कार भी जब्त की है। थानाधिकारी अमरसिंह राठौड़ ने बताया कि वे स्पेशल टीम के साथ जगपुरा पुलिस चौकी के पास नाकाबंदी कर रहे थे। तभी झालावाड़ की तरफ से एक कार आई।

Read More: कहीं आप भी जाने - अनजाने में तो नहीं कर रहे अपनी जान के साथ खिलवाड़..


उसे रोका तो चालक पुलिस को देख घबरा गया। कार में चालक व एक सवार और था। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो दोनों के पास से एक आसमानी रंग की थैली मिली। इसमें स्मैक रखी थी। इसका वजन सौ ग्राम था। इस संबंध में पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। दोनों आरोपितों ने अपना नाम पता मंडाना निवासी अब्दुल वाजिद (35) व झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र स्थित मिरजापुर निवासी अब्दुल मलिक (25) बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सीआई ने बताया कि आरोपित झालावाड़ से कोटा की तरफ आ रहे थे। कार अब्दुल वाजिद की है।


बैंक अधिकारी को 4 साल की सजा
करीब 13 साल पहले 15 सौ रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए तत्कालीन बैंक अधिकारी को भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने बुधवार को 4 साल कठोर कैद की सजा व 15 हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।


बूंदी जिले के भवानीपुरा निवासी सोहनलाल धाकड़ ने अक्टूबर 2005 में एसीबी बूंदी में शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि उसके व भाई रमेश का किसान क्रेडिट कार्ड दबलाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक से बनना था। कार्ड बनाने की एवज में बैंक अधिकारी अरविंद कुमार गर्ग ने 2000 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में वह 15 सौ रुपए में राजी हुआ। शिकायत का सत्यापन कराने पर मांग सही पाई गई। इस पर एसीबी ने ट्रेप कार्रवाई की।

टीम ने 25 अक्टूबर 2005 को गर्ग को 15 सौ रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।सहायक निदेशक अभियोजन एहसान अहमद ने बताया कि इस मामले में वर्ष 2006 में चालान पेश हुआ था। करीब 13 साल चली सुनवाई के बाद भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने आरोपित बैंक के तत्कालीन अधिकारी तलवंडी निवासी अरविंद कुमार गर्ग को 4 साल कठोर कैद की सजा से दंडित किया है। साथ ही, उस पर 15 हजार रुपए जुर्माना भी किया है।

बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक बहुमंजिला इमारत के बिल्डर के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।


रंगपुर रोड कोटा जंक्शन निवासी सुबोध जैन ने एसपी को परिवाद दिया था। इसमें कहा था कि आशीष अग्रवाल व राज अग्रवाल द्वारा ग्रामीण पुलिस लाइन के पास देवाशीष हाइट्स नामक मल्टीस्टोरी बनाई जा रही है। इसमें उन्होंने 50 हजार रुपए में 4 साल पहले एक फ्लैट बुक कराया था। बाद में उन्होंने दो लाख रुपए और जमा करवा दिए थे, लेकिन बिल्डरों ने अभी तक वह फ्लैट तैयार नहीं किए हैं।

निदेशक नितेश अग्रवाल ने भी उन्हें शीघ्र की काम शुरू होने का आश्वासन दिया। उन्होंने कई अन्य लोगों से भी फ्लैट बुक करने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। इधर, बोरखेड़ा थानाधिकारी महावीर यादव ने बताया कि सुबोध जैन की रिपोर्ट पर बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

IMAGE CREDIT: patrika

युवक ने 5 दिन पहले घर से किया किशोरी का अपहरण

कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र से एक युवक 5 दिन पहले देर रात को घर से किशोरी का अपहरण कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन 5 दिन बाद भी पुलिस को न तो किशोरी मिली और न ही आरोपित। नयाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री को मंडानिया हाल नयाखेड़ा निवासी नरेश मेघवाल 18 मई की देर रात उनके घर से अपहरण कर ले गया। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने आस-पास तलाश किया।

पता नहीं चलने पर 19 मई को कुन्हाड़ी थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक उनकी पुत्री को तलाश पाई है और न ही आरोपित को। पीडि़त परिवार ने बताया कि उन्होंने पुलिस को आरोपितों के नाम पता और उसका सहयोग करने वालों के बारे में बता दिया है। इसके बावजूद पुलिस उनकी पुत्री को नहीं तलाशा जा रहा। उन्हें जानकारी मिली है कि नरेश उनके घर के आस-पास रहने वाली उसकी बहन के यहां आता-जाता था। वह कई दिन पहले से उनकी पुत्री को ब्लेकमेल कर रहा था।


इधर इस मामले के अनुसंधान अधिकारी एएसआई शौकत अली खान ने बताया कि आरोपित नरेश की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। उसकी जहां-जहां लोकेशन आई वहां-वहां टीमें गई हैं। उसे पकडऩे व किशोरी को दस्तयाब करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

दो दिन से किशोर और वृद्धा लापता
शहर के दो थाना क्षेत्रों से एक किशोर और एक वृद्धा दो दिन से घरों से लापता हंै। पुलिस ने दोनों के मामले दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। चंद्रेसल निवासी महावीर नागर ने बोरखेड़ा थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र जतिन (15) मानपुरा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता है।

वह 22 मई की शाम को चंद्रसेल स्थित सरकारी स्कूल में खेलने गया था। उसके बाद से वह वापस नहीं आया। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। इधर, अनंतपुरा थाना क्षेत्र से भी वृद्धा दो दिन से लापता है। विनोबाभावे नगर निवासी दीपक मीणा ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसकी दादी शांतिबाई (80) 22 मई को सुबह 7 बजे घर से कहीं चली गई। उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।


अलसुबह बाल गृह से गायब हुए चार बच्चे, मुकदमा दर्ज
गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित करनी नगर विकास समिति के बाल सुधार गृह से बुधवार अलसुबह 4 बच्चे गायब हो गए। ये वही बच्चे हैं जिन्हें 4 दिन पहले बाल कल्याण समिति ने रायपुरा स्थित इम्मानुअल संस्थान से मुक्त कराया था। सुधार गृह अधीक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।


बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश गुरुबक्शानी ने बताया कि दिन में बाल सुधार गृह के अधीक्षक से सूचना मिली कि इम्मानुअल संस्थान से मुक्त कराए जिन 20 बच्चों को उनके यहां रखा था। उनमें से 4 बच्चे अलसुबह कहीं चले गए। इसकी सूचना उन्होंने सुबह गुमानपुरा थाने में दी। इसके बावजूद पुलिस ने समय पर मुकदमा दर्ज नहीं किया वरन् उनसे ही बच्चों से संबंधित जानकारी लेकर जबरन परेशान किया।

जबकि पुलिस को तुरंत मुकदमा दर्ज कर समिति को अवगत कराना चाहिए था। गुरुबक्शानी ने बताया कि उन्होंने 19 व 20 मई को एसपी को ईमेल भेजकर सभी शेल्टर होम में रखे गए बच्चों की सुरक्षा मुहैया कराने को कहा था। सीआई से जानकारी लेने के बाद उन्होंने इस संबंध में गृहमंत्री को फोन पर पूरा मामला बताया। गृहमंत्री ने आईजी को फोन किया। गृहमंत्री के हस्तक्षेप केबाद रात को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।