26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / भाइयों की शर्मनाक करतूत, किशोरी को बहलाकर ले गए मप्र ,बंधक बनाकर 10 दिन तक किया बलात्कार,अब ताउम्र सड़ेंगे जेल में

भाइयों की शर्मनाक करतूत, किशोरी को बहलाकर ले गए मप्र ,बंधक बनाकर 10 दिन तक किया बलात्कार,अब ताउम्र सड़ेंगे जेल में

56-56 हजार रुपए के अर्थदंड से किया दंडित  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 6 Feb 2020, 7:38 PM IST

कोटा. किशोरी के अपहरण व सामूहिक बलात्कार के करीब साढ़े पांच साल पुराने मामले में पोक्सो न्यायालय क्रम संख्या-2 ने दो सगे भाइयों को शेष प्राकृत जीवनकाल तक कारावास की सजा से दंडित किया। साथ ही, अदालत ने दोनों भाइयों पर 56-56 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।

विशिष्ट लोक अभियोजक विजय कछवाहा ने बताया कि 25 अक्टूबर 2014 को विज्ञान नगर पुलिस थाने में पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट दी थी, कि उसकी पुत्री सुबह 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। अनुसंधान के दौरान किशोरी के परिजनों ने मप्र के राजगढ़ के उधमखेड़ी निवासी दो भाइयों धीरज कुमार व जितेंद्र कुमार व सद्दाम पर शक जताया।

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान धीरज कुमार, जितेन्द्र कुमार, उनकी मां भंवरीदेवी को आरोपी मानते हुए न्यायालय में चालान पेश किया। अदालत में किशोरी के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई। इसमें उसने बयानों में बताया कि आरोपी उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर मप्र के राजगढ़ जिले के सारंगपुर ले गए, जहां दोनों ने उसे बंधक बनाकर 10 दिन तक उससे बलात्कार किया।

अदालत में अभियोजन पक्ष की तरफ से 18 गवाह कराए गए। अदालत ने दोनों आरोपियों धीरज व जितेन्द्र को दोषी मानते हुए शेष प्राकृत जीवनकाल के कारावास व 56-56 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया, जबकि मामले में शामिल आरोपियों की मां भंवरीदेवी को दोषमुक्त किया।