17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सांड, छत पर मचाया आतंक, रेस्क्यू टीम पहुंची तो मंदिर की छत पर लगाई छलांग
Play video

कोटा में मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सांड, छत पर मचाया आतंक, रेस्क्यू टीम पहुंची तो मंदिर की छत पर लगाई छलांग

Bull Terror, Stray cattle: Bull climbed roof: कोटा शहर में एक मकान की तीसरी मंजिल की छत पर सांड चढ़ गया। रेस्क्यू टीम पहुंची तो उसने मंदिर की छत पर छलांग लगा दी।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 30, 2019

कोटा. शहर के लाडपुरा क्षेत्र में एक सांड मकान की तीसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया। ( Bull climbed roof ) सांड छत पर चढ़ तो गया, ( Bull Terror ) लेकिन अब उसे यह समझ नहीं आ रहा कि उतरा कैसे जाए। ( Stray cattle ) मकान में रहने वाले लोग घर छोड़कर बाहर आ गए हैं। आसपड़ौस के लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पार्षद दिलीप पाठक मौके पर पहुंचे और छत पर जाकर सांड को नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन, साड़ ने एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगा दी। इससे आस पड़ौस के लोगों में दहशत फैल गई। सभी मकानों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए।

Read More: पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत: महावीर नगर सीआई सस्पेंड, एसआई सहित 21 कांस्टेबल लाइन हाजिर

पार्षद ने नगर निगम की रेस्क्यू टीम को सूचना दी। लेकिन, एक घंटे तक टीम मौके पर नहीं पहुंची। लोग अपने स्तर पर ही सांड को छत से नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हुए हैं। घटना रेतवाली व्यासजी के चौक की है। मकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार सुबह मकान का मुख्य गेट खुला था। परिवार के सभी सदस्य दैनिक कार्यों में जुटे हुए थे। इस दौरान सांड बिना किसी की नजर में आए मकान में घुस गया और एक के बाद एक सीडिय़ां चढ़ते हुए तीसरी मंजिल की छत पर जा पहुंचा। लोगों से जब इसकी जानकारी मिली तो घर में हड़कम्प मच गया। सभी लोग घर से बाहर निकले।

Read More: खुलासा: छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी ने 30 लाख में बनवाई थी जाली मार्कशीट, फर्जीवाड़े में शामिल थे कोटा और जीवाजी यूनिवर्सिटी के अफसर!

घर छोड़कर बाहर आ गए लोग

बाहर निकलने का रास्ता न मिलने से सांड डरा हुआ है। वहीं, मकान के लोग सांड से इस कदर डर गए कि घर छोड़कर बाहर आ गए हैं। मोहल्लेवासियों ने मकान मालिक को छत पर सांड के चढ़ जाने की बात बताई।

दो घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम
नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। सांड को छत से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान निगम के सहायक अग्निमशन अधिकारी चोटिल हो गए।

Read More: किसानों के लिए खुशखबरी: अन्नदाता की आय दोगुनी करने को राजस्थान सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम, अब नहीं डूबेगा पैसा

मंदिर की छत पर कूदा सांड
रेस्क्यू के दौरान सांड क्रोधित हो गया और हड़बड़ाहट में मंदिर की छत पर कूद गया। रेस्क्यू टीम ने सांड को रस्सियों के सहारे से बांधा, क्रेन की सहायता से नीचे उतारा जाएगा। फिलहाल टीम के सदस्य क्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं।