झालावाड़/बूंदी/बारां. राजस्थान सरकार ने मंगलवार शाम को 68 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें सबसे ज्यादा फेरबदल जिलों में तैनात कलेक्टरों का हुआ है। 33 जिलों में से 28 के कलेक्टर सूची में बदल दिए गए हैं। झालावाड़ में सिद्वार्थ सिहाग , बूंदी में रुक्मणी रियार और बरां में इंद्र सिंह कलेक्टर बनाए गए है।