शोधार्थियों की आर्थिक मदद के लिए सीबीएसई जेआरएफ परीक्षा आयोजित करती है। इसको पास करने वाले छात्रों को सरकार 40 से 60 हजार रुपए तक मासिक छात्रवृत्ति देती है, लेकिन पिछले 60 साल से अधिकतम 28 साल की उम्र तक के छात्र ही इस परीक्षा में शामिल हो पाते थे। अब सीबीएसई ने परीक्षा में शामिल होने की आयु सीमा 2 साल बढ़ाकर 30 साल कर दी है। इससे लाखों छात्रों को राहत मिलेगी।