23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG : शर्मनाक: यात्रियों से भरी ट्रेन में दो महिलाओं ने की ऐसी हरकत कि भागना पड़ा बाथरूम

रेलगाड़ी में यात्रा करने वाली महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र तोडऩे वाली दो महिलाएं गुरुवार को मंडाना पुलिस चौकी में कार्यरत एएसआई की सर्तकता से पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 13 Jul 2018, 12:51 AM IST

chain snatching

OMG : शर्मनाक: यात्रियों से भरी ट्रेन में दो महिलाओं ने की ऐसी हरकत कि भागना पड़ा बाथरूम

रामगंजमंडी. रेलगाड़ी में यात्रा करने वाली महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र तोडऩे वाली दो महिलाएं गुरुवार को मंडाना पुलिस चौकी में कार्यरत एएसआई की सर्तकता से पुलिस के हत्थे चढ़ गई। आरोपित दोनों महिलाएं मध्यप्रदेश के सुसनेर की निवासी हैं।

OMG: खेत से जल्दी लौट आने की बात कहकर निकला बेटा कफन में घर लौटा, मां बेहोश, गांव में मातम


पुलिस ने बताया कि झालावाड़ निवासी रेखा व संतोष भील गुरुवार की सुबह कोटा-झालावाड़ सिटी ट्रेन में बैठकर कोटा से झालावाड़ जा रही थी। डकनिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई दो महिलाएं उनके पास आकर बैठ गई। रांवठा रेलवे स्टेशन से पहले इन महिलाओं ने रेखा व संतोष ने पहन रखी सोने की चेन व मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर लिया। दोनों महिलाओं को जब गले में मंगलसूत्र व सोने की चेन गायब होने का पता चला तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसी कोच में यात्रा कर रहे मंडाना पुलिस चौकी में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक अब्दुल कलाम को इस मामले की जानकारी मिली तो वे दोनों महिलाओं के पास बैठी अपरिचित महिलाओं की तलाश में जुट गए।

Expose: हैलो...हैलो...आवाज नहीं आ रही, यह मोबाइल नेटवर्क की नहीं इन हाईटेक बदमाशों की है करतूत, ओटोमेटिक गायब कर देते हैं आपकी आवाज

रेल्वे पुलिस को सौंपा

कोच में दोनों अपरिचित महिलाएं नहीं मिली तो सुविधाघर में उनको तलाशने की कवायद हुई। काफी देर तक सुविधाघर का दरवाजा नहीं खुला तो महिलाओं को बुलाकर उसे खुलाया गया। जब दोनों महिलाएं बाहर आई तो कुछ महिला यात्रियों ने इनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान सुसनेर निवासी रामकंवरव सुगन बाई के पास से सोने की चेन व मंगलसूत्र मिल गए।

OMG: बारां के परिवार की कार कोटा में टैंकर से टकराई, मां की मौत, बेटा और बहू की हालत नाजुक

दोनों महिलाओं को सहायक उप निरीक्षक रामगंजमंडी ले आए और जीआरपी थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा को सारे मामले की जानकारी दी। बाद में दोनों आरोपी महिलाओं को कोटा रेलवे न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने उन्हें जेल भिजवाने के आदेश दिए। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग