2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : बच्चे प्रतिभाशाली, प्रोत्साहन की जरूरत-मनन

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

2 min read
Google source verification

कोटा. शेल्टर होम हो या बालिका गृह व सम्प्रेषण गृह। यहां रहने वाले बच्चों में प्रतिभाएं बहुत हैं। जरूरत है उन्हें मौका व प्रोत्साहन देने की। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए ही बाल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

यह कहना है राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी का। एक दिवसीय दौरे पर कोटा आई मनन ने शुक्रवार को नयापुरा स्थित वोकेशनल स्कूल में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आयोग की तरफ से 14 से 20 नवम्बर तक बाल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

सप्ताह के तहत सभी 7 संभागों में एक-एक दिन शेल्टर होम, बालिका गृह, शिशु गृह व सम्प्रेषण गृह के बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं का मकसद ऐसे बच्चों की प्रतिभाओं को मौका देना है।

उन्होंने कहा कि निराश्रित व कच्ची बस्ती के बच्चों की ब्लॉक, जिला व जोन स्तर पर टीमों का चयन कर जयपुर में आईपीएल की तर्ज पर जयपुर में क्रि केट प्रतियोगिता होगी।

एक दिन बच्चों के साथ पेंटिंग इसी माह

चतुर्वेदी ने बताया कि वे 27 से 29 नवम्बर के बीच एक दिन कोटा आएंगी। उस पूरे दिन वे जीवन से निराश होने वाले बच्चों के साथ सकारात्मक सोच को बताते हुए पेंटिंग बनाएंगी। इसमें कोचिंग छात्र, कच्ची बस्ती के बच्चे व युवा शामिल हो सकेंगे।

खूब खेले-कूदे बालक-बालिकाएं

शेल्टर होम में रहने वाले किशोरों ने क्रिकेट में हाथ आजमाए तो बालिका गृह में रहने वाली किशोरियों ने म्यूजिकल चेयर गैम्स में शामिल होकर खूब मनोरंजन किया। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

बाल सप्ताह के तहत शुक्रवार को चाइल्ड लाइन की ओर से नयापुरा स्थित वोकेशनल स्कूल में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें शेल्टर होम करनी नगर विकास समिति, मधु स्मृति संस्थान, टाबर संस्थान व उत्कर्ष संस्थान के बच्चों ने भाग लिया।

चाइल्ड लाइन के शहर समंवयक दिनेश शर्मा ने बताया कि पहला मैच मधु स्मृति व करनी नगर विकास समिति के बच्चों के बीच हुआ। इसमें करनी नगर 8 विकेट से जीती।

दूसरा मैच टाबर व उत्कर्ष संस्थान के बीच हुआ। जिसमें उत्कर्ष संस्थान 112 रन से जीता। फाइनल मैच करनी नगर व उत्कर्ष संस्थान के बीच हुआ। इसमें करनी नगर विकास समिति की टीम विजेता रही।

मनन चतुर्वेदी ने भी बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। उन्होंने सभी टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के नोडल निदेशक यज्ञदत्त हाड़ा और सभी शेल्टर होम के प्रतिनिधि समेत कई लोग मौजूद थे।

इससे पहले नांता स्थित बालिका गृह व शिशु गृह में भी कई प्रतियोगिाताएं हुई। यहां किशोरियों के लिए म्यूजिकल चेयर, तीन टांग रैस व बोरा रैस हुई। जिनमें मनन ने भी हिस्सा लिया।

वहीं शिशु गृह के छोटे बच्चों के लिए तीन पहिया साइकिल रैस हुई। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश गुरुबक्षानी, सदस्य डॉ. अरुण शर्मा, शुभा गुप्ता व सरोज जैन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक राकेश वर्मा समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग