25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे में लोको पायलट और टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर पड़ोसी ने ठगे 29.82 लाख, दोस्तों को भी नहीं बख्शा

Crime, Fraud, Cheating, Indian Railways, Loco Pilots, Railway Job: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी के आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Dec 2019, 5:22 PM IST

Fraud

रेलवे में लोको पायलट और टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर पड़ोसी ने ठगे 29.82 लाख, दोस्तों को भी नहीं बख्शा

कोटा. रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी के मामले के आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके दोस्तों के साथ-साथ कई युवकों से 29.82 लाख रुपए ठग लिए थे।

Read More: बिजली निगम पर भड़के राजावत: बोले- वीसीआर भरने आए अधिकारियों के तोड़ दो हाथ-पैर, खंभे से बांधकर लगा दो करंट

पुलिस ने बताया कि 18 नवंबर को तुषार ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी मुलाकात बोरदामाल निवासी राधा किशन बैरवा से हुई। उसने खुद को लोको पायलट बताया और कहा कि उसकी रेलवे में अच्छी पहचान है। ऐसे में वह वहां किसी की भी नौकरी लगवा सकता है। बेरोजगार तुषार ने टीटी की नौकरी करने के लिए सौदा कर लिया। राधाकिशन ने तुषार व उसके दोस्तों समेत सात और को भी फंसा लिया। इसके बाद किसी से दो तो किसी से चार लाख रुपए ले लिए। उसने और साथी कापरेन निवासी शफी मोहम्मद भी शामिल था।

Read More: कोटा में भानूप्रताप गैंग को लीड कर रहा था रणवीर, गैंगस्टर रमेश जोशी पर बरसाई थी अंधाधुन 40 गोलियां

दोनों ने ठगी की रकम खाते के डलवाने के साथ नकद भी ली और जब 29.82 लाख रुपए इक_ा हो गए तो दोनों फरार हो गए। कुन्हाड़ी पुलिस के मुताबिक राधाकिशन कापरेन में ठगी के मामल में गिरफ्तार हुआ, कुन्हाड़ी पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाई है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग