1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेचट पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का डोडा-चूरा

ट्रक में चारे के नीचे छिपाकर 121 कट्टों में 2365.460 किलो भरकर जोधपुर ले जाया जा रहा था डोडा-चूराट्रक चालक गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
चेचट पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का डोडा-चूरा

चेचट पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का डोडा-चूरा

चेचट (कोटा). कोटा जिले के चेचट क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की पुलिया के समीप नाकाबन्दी के दौरान एक ट्रक से 121 प्लास्टिक के कट्टों में भरे 2365.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा बरामद किया। डोडा-चूरा ट्रक में चारे के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। डोडा-चूरा की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी बन्नालाल जाट ने बताया कि अवैध जुआ सट्टा, अवैध मादक पदार्थों की धरपकड व अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस ने रविवार को दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे 8 लाइन की मोडक रोड स्थित पुलिया के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी एक ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में भरी पराली/चारे की पूलियों के नीचे छुपाए हुए 121 प्लास्टिक के कट्टों में 2365.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा मिला। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ट्रक चालक जिला फलौदी थाना भोजासर गिलो की ढाणी नोखड़ा चारणान निवासी राजाराम पुत्र मंगलाराम बाना विश्नोई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि डोडा चूरा जोधपुर के श्रवण विश्नोई का बताया जा रहा है, जो रावतभाटा बॉर्डर से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

Story Loader