
कोटा .
बूंदी रोड स्थित अगमगढ़ गुरुद्वारे परिसर स्थित सरोवर में शनिवार को नहाते समय एक बालक डूब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर नगर निगम की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और सरोवर में से बालक को निकाल तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Update: Video: कोटा में भयानक हादसा: बियर बार के मलबे में दबे तीसरे व्यक्ति को भी निकाला, पत्थरों के नीचे दबे हैं कई लोग, रेस्क्यू जारी
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गुरुद्वारे परिसर में बने सरोवर में कुछ बच्चे नहा रहे थे। उनके कपड़े भी बाहर पड़े हुए थे। लोगों ने कुंड के बाहर कपड़े पड़े देखे तो अनहोनी की आशंका हुई। इस पर नगर निगम को सूचना दी। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लगी गई।
Big News: खुलासा: कोटा में महामारी का प्रकोप, दिल-दिमाग और फैफड़े हो गए सुन्न, इन इलाकों का हर 9वां घर में कैंसर
गोताखोर की टीम भी थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंच गई और सरोवर में डूबे बच्चे का शव निकाला। बारह वर्षीय बालक का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गया है। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची।
फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हुई, उसकी पहचान कर परिजनों से सम्पर्क किया जाएगा। परिजनों की मौजूदगी में ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
बूंदी से कोटा आ रहा परिवार की बाइक ट्रोले में घुसी
कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर शुक्रवार सुबह 10 बजे कस्बे के बड़ तिराहे के निकट ट्रोले में बाइक घुसने से छह वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई और उसके पिता व दादी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए कोटा रैफर किया गया। पुलिस एवं प्रत्यक्षदॢशयों के अनुसार करवर निवासी त्रिलोक कुशवाह (25), अपनी मां मनभर बाई (55) व पुत्री कुमारी लक्ष्मी (6) को बाइक पर बिठाकर कोटा के लिए रवाना हुआ था।
इंद्र्रगढ़ कस्बे में मेगा हाइवे पर बड़ तिराहे के समीप लाखेरी की ओर से आए एक ट्रोले में बाइक घुस गई, जिससे कुमारी लक्ष्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पिता त्रिलोक व दादी मनभर गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद दोनों को कोटा रैफर कर दिया। पुलिस ने ट्रोले को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
14 Apr 2018, 5:53 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.