22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / जरा संभलकर! अपने बच्चों का रखिए खयाल, कोटा की इन जगहों पर है मौत का साया

जरा संभलकर! अपने बच्चों का रखिए खयाल, कोटा की इन जगहों पर है मौत का साया

शहर में नगर निगम व नगर विकास न्यास के अधिकारियों की लापरवाही बच्चों के लिए मौत का सबब बनती जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 1 May 2018, 4:03 PM IST

children's death

कोटा . शहर में नगर निगम व नगर विकास न्यास के अधिकारियों की लापरवाही बच्चों के लिए मौत का सबब बनती जा रही है। न्यास व निगम के क्षेत्राधिकार वाली कॉलोनियों में ही सैंकड़ों ऐसे प्लॉट पड़े हैं जो आसपास के लोगों के लिए तो परेशानी का सबब हैं ही, हादसों को भी न्योत रहे। जिम्मेदार अधिकारी सो रहे हैं।

Breaking News: कोटा संभाग के 2 हजार शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, घर-घर दस्तक देकर बनाई रणनीति

रविवार को कुन्हाड़ी क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने आई नौ वर्षीय मासूम बालिका, कुंभकरणी नींद सो रहे इन अधिकारियों की लापरवाही के चलते दुनिया से चली गई। पत्रिका संवाददाता ने सोमवार को शहर के कइ इलाकों में खाली भूखंडों के हाल देखे। हादसे का सबब बने भूखंड को भी देखा, कहां कैसे मिले हाल, पेश है लाइव रिपोर्ट।

OMG: शांति का पाठ पढ़ाने वाला शिक्षक बना हैवान, युवक को रास्ते में रोक तलवार से काट डाले दोनों हाथ

जमीनी सच : बीमारियों का घर
खाली पडे भूखण्डों पर आसपास के मकानों की नालियों का गंदा पानी जमा रहता है। इस पानी में मच्छर पनपते हैं। आवारा पशु दिन भर धमा चौकड़ी मचाते रहते हैं। इसके चलते बीमारियां फैलती हैं। हर वर्ष डेंगू महामारी का रूप धारण कर लोगों की जिंदगियां छीन रहा है।

Big News:विधायक राजावत का चौंकाने वाला बयान, कोटा यूआईटी में लेन-देन के बिना नहीं होता काम

मौत वाले भूखंड पर अब भी वही हाल
रविवार को कुन्हाड़ी स्थित रोडवेज के पुरानेे वर्कशॉप के सामने शादी समारोह में आई बालिका सड़क के किनारे खाली जिस भूखण्ड में गिरकर मौत के मुंह में चली गई उस भूखंड पर सोमवार को भी कोई हलचल तक नहीं हुई। न स्वामी के स्तर पर और न जिम्मेदार अफसरों के स्तर पर। पत्रिका संवाददाता ने सोमवार को वहां पर जाकर देखा तो भूखण्ड मालिक या प्रशासन की तरफ अभी भी वहां पर कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। वहां अब भी हादसे की आशंका बनी हुई है।

Read More: शर्मनाक करतूत: पति व ससुर ने विवाहिता को दो बार बेचा, वसूले लाखों रुपए

यहां हादसे का इंतजार
चम्बल इण्डस्ट्रियल एरिया राजस्थान रोडवेज बस स्टैण्ड के पीछे वाली गली में एक खाली भूखण्ड में पानी भरा है और कई जगह गड्ढे भी हैं। हादसे की आशंका बनी हुई है। पत्रिका संवाददाता ने जब यहां पर जाकर देखा तो भूखण्ड के बाहर बच्ची खेलती नजर आई। हालांकि उसके साथ में उसकी मां वहां पर मौजूद थी।

Read More: एक और दो मई को निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कोटा जंक्शन की जगह अब यहां से मिलेगी ट्रेन

पनप रहे मच्छर
सुभाष नगर स्थित खाली भूखण्ड में पानी भरा होने के कारण वहां दिनभर आवारा मवेशियों को जमावड़ा रहता है। पानी भरा होने के कारण यहां मच्छर पनप रहे हैं। लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत नगर निगम में की है, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Shab-e-Barat Special:शब-ए-बारात पर ऐसे करें गुनाहों से तौबा, बरसेगी अल्लाह की रहमत

निरस्त हो सकता है आवंटन
शहर में नगर विकास न्यास की ओर से आवंटित या नियमन वाली कॉलोनियों में स्थित भूखण्डों पर मालिक यदि निर्धारित अवधि में मकान का निर्माण नहीं करता तो न्यास ऐसे भूखण्डों का आवंटन या नियमन रद्द कर सकता है। इसके बाद भी न्यास के अधिकारी इन भूखण्ड मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। शिकायत आने या मुद्दा गर्माने पर मात्र जुर्माना वसूल कत्र्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। इसके चलते भूखण्ड मालिक भी लापरवाह बने हुए हैं।