डॉ. सोनी ने बताया कि झालावाड़ निवासी लाभार्थी दिलीप कुमार पारेता (39) को 5 सितम्बर 2021 में कोविड-19 रोग होने पर सुधा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुधा अस्पताल ने मरीज का निःशुल्क इलाज नहीं किया और इलाज के 2 लाख 42 हजार 871 रुपए मरीज के परिजनों से वसूल लिए।