उप महपौर ने पार्षद रेखा जैन, मीना प्रजापति व राउंड टेबल इंडिया के अंकित अग्रवाल व सारांश मित्तल के साथ शुक्रवार को ग्रीन बेल्ट के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस जगह को और आकर्षक बनाने के लिए डीसीएम रोड की तरफ सेल्फी प्वॉइंट बनाने का निर्णय किया, ताकि लोग यहां सेल्फी ले सकें। साथ ही, फूलों के पौधे लगाए गए। रंग-बिरंगी रोशनी के लिए आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं। दीवारों पर स्व'छता का संदेश दिया गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा।